शादी के बाद क्यों Honeymoon पर जाते हैं कपल्स? किसी ने नहीं बताई होगी इसकी असल वजह
शादी के बाद हनीमून (Honeymoon Tradition) का अपना अलग महत्व होता है। यह हर कपल के लिए खास होता है और पिछले कुछ समय से इसका चलन तेजी से बढ़ने लगा है। शादी की तैयारियों के साथ-साथ लोग हनीमून की तैयारियां भी करने लगते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे क्यों शादी के बाद हनीमून को इतना जरूरी माना जाता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शादी हर किसी के लिए एक खास रिश्ता होता है। यह एक अटूट बंधन है, जो दो लोगों को एक साथ लाता है। जनवरी से एक बार फिर शादी का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे लोगों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी है। अपने इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए लोग कई उपाय करते हैं। शादी का दिन तो खास होती है, लेकिन शादी के बाद भी कई सारी चीजें बेहद अहम मानी जाती है। हनीमून (Honeymoon History) इन्हीं में से एक है, जो हर न्यूली वेड्स कपल के लिए खास होता है।
शादी के बाद लगभग हर कोई हनीमून पर जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर शादी के तुरंत बाद हनीमून (Honeymoon Tradition Origin) पर क्यों जाते हैं। क्या आपको पता है कि शादी के बाद की पहली ट्रिप को हनीमून (Honeymoon Meaning) ही क्यों कहा जाता है और क्यों यह पति-पत्नी के लिए खास होता है। आइए आज इस आर्टिकल में जानते हैं ऐसे ही सवालों के जवाब-
यह भी पढ़ें- शादी के बाद पहली रात को क्यों कहा जाता है 'सुहागरात'? बेहद दिलचस्प है कहानी
हनीमून क्या है?
यूं तो हनीमून की शुरुआत सैकड़ों साल पहले हुई थी, लेकिन दुनिया भर में आज भी यह परंपरा अभी भी वैसी ही है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर इसे हनीमून क्यों कहा जाता है। दरअसल, यह एक ऐसा समय होता है, कपल परिवार और दोस्तों से दूर अकेले एक साथ समय बिताता है। आमतौर पर ज्यादातर कपल्स के लिए शादी का पहला महीना सबसे खूबसूरत और स्वीट होता है। यह हनीमून इसलिए भी कहलाता है, क्योंकि इस दौरान पति-पत्नी मौज-मस्ती करते हैं और भरपूर आनंद लेते हैं।
कहां से आया हनीमून शब्द और क्या है इसका मतलब?
हनीमून शब्द ओल्ड इंग्लिश का ए शब्द है, जो दो शब्दों, "हनी" और "मून" से मिलकर बना है। शहद मिठास को दर्शात है और मून यानी चांद एक महीने की अवधि को बताता है। इसके अलावा यूरोप में कपल को शादी के पहले महीने का जश्न मनाने के लिए शहद और पानी से बना ड्रिंक पिलाते थे, इसलिए इसे हनीमून नाम दिया गया। पुराने में चंद्रमा चक्र या मून साइकिल एक महीने को बताता था। इस तरह हनीमून ऐतिहासिक रूप से शादी के पहले महीने को दर्शाता है, जब रिश्ते में सबसे ज्यादा मिठास और खुशी होती है।
इतना खास क्यों है हनीमून?
हनीमून को खास इसलिए माना जाता है, क्योंकि यह एक रिश्ते की शुरुआत होती है, जहां कोई समस्या नहीं होती। यह रोमांटिक रिलेशन और शादी का पहला स्टेज होता है। एक रिसर्च में पता चला है कि, हनीमून पीरियड के दौरान शरीर में लव हार्मोन बढ़ जाते हैं। ये हार्मोन डोपामाइन होते हैं, जो तब रिलीज होते हैं, जब आप प्यार में पड़ते हैं, जब आप किस करते हैं, गले लगते हैं या अपने पार्टनर के साथ किसी भी तरह फिजिकल टच करते हैं। यह नॉरएपिनेफ्रिन को प्रोड्यूस करता है, जो पेट में काल्पनिक तितलियों का कारण बनता है।
हनीमून में क्या होता है?
आमतौर पर हनीमून को सिर्फ इंटिमेसी से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, यह इससे कई ज्यादा होता है। यह एक मौका होता है, जब कपल एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं। शादी के फंक्शन के बाद परिवार, दोस्तों और सभी जिम्मेदारियों से दूर किसी खूबसूरत जगह पर जाने से मन को शांति मिलती है। साथ ही इस दौरान एक-दूसरे को जानने और समझने का भी मौका मिलता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।