विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सर्दियों में गर्मागर्म पकवानों और दोस्तों की महफिल का लेना है मजा? घर पर ऐसे ऑर्गनाइज करें विंटर पॉटलक पार्टी

Published: Sun, 29 Nov 2026 06:30 AM (IST)

पॉटलक पार्टी किटी पार्टी से अलग होती है, जहाँ सभी मेहमान अपनी-अपनी डिश लाते हैं और मेजबानी साझा करते हैं। 

घर में ऑर्गनाइज करें पॉटलक पार्टी (Image Source: AI Generated)

घर में ऑर्गनाइज करें पॉटलक पार्टी (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शहरों के कल्चर में महिलाओं की किटी पार्टी बड़ी फेमस है, महीने में एक बार मिलकर गपशप करना, स्वादिष्ट खाने का मजा लेना, एक-दूसरे के लिए गिफ्ट लाना और गेम्स खेलना बड़ा मजेदार होता है। पर किटी पार्टी से भी ज्यादा मजेदार है पॉटलक पार्टी, जो ज्यादातर सर्दियों के मौसम में आयोजित की जाती है। आइए आपको विंटर पॉटलक के बारे में बताते हैं: 

किटी पार्टी से अलग है पॉटलक पार्टी? 

किटी पार्टी में वेन्यू और मेन्यू का जिम्मा किसी एक का ही होता है, जबकि पॉटलक में मेजबानी का सारा जिम्मा किसी एक पर न होकर उस पार्टी में आने वाले सभी लोगों पर होता है। वो इसलिए क्योंकि पॉटलक में आने वाले सभी मेहमान अपने साथ एक खास डिश बनाकर लाते हैं। पॉटलक पॉट यानी बर्तन और लक यानी भाग्य के दो शब्दों का मेल है। 

पहले के समय में जब मेहमान अचानक आते थे, तो घर में जो भी बना होता था वो परोस दिया जाता था। फिर समय बदला और यह तरीका एक मॉडर्न ट्रेडिशन में बदलकर पॉटलक हो गया। 

सभी मेहमान भी और मेजबान भी 

पॉटलक पार्टी की खासियत ही यही है कि इस पार्टी में आने वाले सभी लोग मेहमान भी हैं और उसके मेजबान भी। जब सभी इकट्ठे होकर टेबल पर अपनी-अपनी बनाई गई डिश रखते हैं, तो ऐसा लगता है कि जैसे किसी शाही भोज का आयोजन किया गया हो। इस तरह अपनापन, साझेदारी और खुशियां बांटने का जरिया ही पॉटलक है। 

कैसे करें घर में आयोजन? 

  1. पॉटलक ऑर्गनाइज करने के लिए घर में किसी महंगे वेन्यू या बड़े तामझाम की जरूरत नहीं। आप इसके लिए सबसे पहले अपने घर की छत, सोसायटी का क्लब या पार्क जैसी कोई भी जगह चुन लें। 

  • वेन्यू के बाद पॉटलक की तारीख और दिन तय करें, इस दौरान सभी के साथ डिशेज की भी बात कर लें जिससे कोई डिश रीपीट न हो। इस पार्टी में सादे पकवानों की जगह वेरिएशन और क्रिएटिविटी वाली डिशेज स्वाद का डोज डबल कर देती हैं। 

  • वहीं, अगर आप कोई थीम रखना चाहते हैं तो वो भी पार्टी को यादगार बना सकता है। मान लीजिए कि सभी को हरे या लाल रंग वाले पकवान बनाकर लाने हैं। 

  • पॉटलक को सिर्फ खाने तक सीमित न रखें, इसमें गेम्स जोड़कर इसे और दिलचस्प बनाएं। 

  • देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।