Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    90 दिनों तक रोज सुबह 5 बजे उठेंगे, तो आपके अंदर नजर आएंगे कुछ गजब के बदलाव

    Updated: Mon, 04 Nov 2024 11:56 AM (IST)

    क्या आप भी रात को देर तक जागने और सुबह देर से उठने वालों में से हैं? अगर हां तो हो सकता है कि ये आपके लिए फायदेमंद न हो। इसलिए सुबह जल्दी उठने की आदत अपना लीजिए। यहां हम बताने वाले हैं कि रोज 90 दिनों तक अगर आप सुबह 5 बजे उठते हैं तो इससे आपके अंदर क्या बदलाव (Waking Up Early Benefit) देखने को मिल सकते हैं।

    Hero Image
    सुबह 5 बजे उठने की आदत पलट सकती है आपकी काया (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Waking Up Early Benefit: आजकल रात को देर तक जागने और सुबह देर से उठने की आदत लोगों में काफी कॉमन होती जा रही है। लोग रात को देर तक जागकर अपने काम करना पसंद करते हैं और सुबह जल्दी उठना पसंद नहीं करते, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप इस ट्रेंड से बाहर निकलकर 90 दिनों तक रोज सुबह 5 बजे उठना (Waking Up At 5 am) शुरू कर दें, तो क्या होगा। यह सुनने में मुश्किल हो सकता है और शुरुआत में सुबह जल्दी उठने में परेशानी भी हो सकती है, लेकिन इससे आपके शरीर में ऐसे बदलाव देखने को मिलेंगे, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां हम सुबह जल्दी उठने से क्या-क्या फायदे (Benefits of Waking Up At 5) मिल सकते हैं, इस बारे में जानेंगे। आइए जानें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह 5 बजे उठने से होने वाले शारीरिक बदलाव

    • वजन कम हो सकता है- सुबह जल्दी उठने से आपके पास एक्सरसाइज और हेल्दी ब्रेकफास्ट करने के लिए भरपूर समय मिलता है। नियमित व्यायाम और हेल्दी खाना वजन घटाने में मदद करते हैं।
    • पाचन बेहतर होता है- सुबह जल्दी उठने से आप जल्दी खाना खाते हैं, जिससे आपका पाचन बेहतर काम करता है और एसिडिटी, गैस जैसी परेशानियां होने का खतरा कम होता है।
    • एनर्जी का स्तर बढ़ता है- सुबह की धूप विटामिन-डी का एक अच्छा स्रोत है, जो ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही, सुबह जल्दी उठने से आप पूरे दिन फ्रेश महसूस करते हैं।
    • इम्यून सिस्टम मजबूत होता है- भरपूर नींद इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। सुबह जल्दी उठने से आपको रात में समय से नींद आती है और आपका बॉडी क्लॉक भी इसी हिसाब से काम करता है। इससे आपको नींद अच्छी आती है।
    • दिल के स्वास्थ्य बेहतर होता है- नियमित एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
    • मांसपेशियां मजबूत होती हैं- रोजाना एक्सरसाइज करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है।

    यह भी पढ़ें: ऑफिस जाने वाले लोग आज ही अपना लें ये 7 आदतें, सेहत और प्रोडक्टिविटी दोनों को होगा फायदा

    सुबह 5 बजे उठने से होने वाले मानसिक बदलाव

    • तनाव कम होता है- सुबह जल्दी उठने से आपको दिन की शुरुआत करने के लिए पूरा समय मिलता है, जिससे आप शांत और तनावमुक्त महसूस करते हैं।
    • प्रोडक्टिविटी बढ़ती है- सुबह का समय सबसे ज्यादा प्रोडक्टिव होता है। सुबह जल्दी उठने से आप दिन के जरूरी कामों को पूरा करने के लिए ज्यादा समय निकाल सकते हैं।
    • याददाश्त बेहतर होती है- भरपूर नींद याददाश्त को बेहतर बनाने में मदद करती है।
    • क्रिएटिविटी बढ़ती है- सुबह का शांत वातावरण क्रिएटिविटी को बढ़ावा देता है।
    • आत्मविश्वास बढ़ता है- अपने दिन पर नियंत्रण होने के कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ता है।

    90 दिनों में क्या हो सकता है?

    • नई आदतें बन सकती हैं- 90 दिनों में आप सुबह जल्दी उठने की आदत डाल सकते हैं।
    • बायोलॉजिकल क्लॉक में बदलाव- आपका शरीर धीरे-धीरे सुबह जल्दी उठने की आदत डाल लेता है, जिससे आपके शरीर की जैविक घड़ी उसी हिसाब से फंक्शन करती है।
    • लाइफस्टाइल में सुधार- सुबह जल्दी उठने से आपके खाने-पीने के समय और एक्सरसाइज आदि करने के समय में सुधार हो सकता है, जिससे जीवनशैली स्वस्थ बन सकती है।

    सुबह 5 बजे उठने के लिए टिप्स

    • धीरे-धीरे शुरू करें- अगर आप पहले देर से सोते हैं, तो एक बार में बहुत जल्दी उठने की कोशिश न करें। धीरे-धीरे अपने सोने और उठने के समय को बदलें।
    • बिस्तर से उठकर तुरंत कुछ करें- जैसे कि पानी पीना, एक्सरसाइज करना या अपना बिस्तर सही करना। इससे आपका दिमाग एक्टिव होगा और उसे पता चल जाएगा कि उठने का समय हो गया है।
    • अपने लिए एक मोटिवेशन बनाएं- क्यों आप सुबह जल्दी उठना चाहते हैं, इसका एक मजबूत कारण ढूंढें।
    • अपने सोने के कमरे को आरामदायक बनाएं- इस बात का ध्यान रखें कि आपका बिस्तर आरामदायक हो और आपके कमरे में अंधेरा और शांत हो, ताकि आपकी नींद पूरी हो और आप सुबह आसानी से उठ सकें।

    यह भी पढ़ें: नहीं मालूम ऑफिस और पर्सनल लाइफ को बैलेंस करने का तरीका, तो ये 4 टिप्स आएंगे आपके काम

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।