Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बीमारियां फैला सकती है गंदी चाय की छन्नी, इन तरीकों से मिनटों में पाएं नई जैसी चमक

    Updated: Fri, 07 Feb 2025 11:31 AM (IST)

    चाय कई लोगों को बेहद पसंद होती है। खासकर अपने देश भारत में लोग किसी भी समय चाय पीने के लिए तैयार रहते हैं। सुबह हो या शाम चाय के शौकीन लोग कभी इसके लिए मना नहीं करते हैं। हालांकि चाय बनाने के बाद अक्सर लोग चाय की छन्नी को ठीक साफ नहीं करते हैं। ऐसे में कुछ टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

    Hero Image
    इन तरीकों से चमकाएं चाय की छन्नी (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चाय दुनियाभर में पंसद की जाने वाली एक लोकप्रिय ड्रिंक है। खासकर अपने देश भारत में इसे लेकर एक अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है। सुबह हो या शाम चाय के शौकीन कभी इसके लिए मना नहीं करते। चाय की इसकी लोकप्रियता की वजह से लगभग सभी घरों में रोजाना चाय बनती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चाय बनाने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें चाय की छन्नी भी शामिल हैं। चाय बनने के बाद इसे छानने के लिए आमतौर पर इसका इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर चाय बनाने वाली पलेती और अन्य बर्तनों को लोग अच्छी तरह से रगड़कर साफ करते हैं, लेकिन छन्नी को साफ करना कई बार मुश्किल हो जाता है, जिसकी वजह से यह गंदी हो जाती है।

    यह भी पढ़ें-  किचन या बाथरूम के नल से नहीं छूट रहे पानी के जिद्दी दाग, तो इन 5 तरीकों से करें मिनटों में साफ

    बीमारियां फैला सकती है गंदी छन्नी

    चाय की गंदी छन्नी न सिर्फ शर्मिंदगी का कारण बनती है, बल्कि यह आपकी सेहत के लिए भी काफी हानिकारक हो सकती है। छन्नी में मौजूद गंदगी की वजह से अक्सर कई बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। ऐसे में इसे सही और अच्छी तरह से साफ करना बेहद जरूरी है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे काली और गंदी हो चुकी चाय की छन्नी को साफ करने के कुछ आसान और कारगर तरीकों के बारे में-

    डिश वॉश

    गुनगुने पानी में डिश वॉश डाल कर घोलें। इस पानी में छन्नी को 20 मिनट के लिए छोड़ दें। पुराना टूथब्रश लें और 20 मिनट भीगने के बाद छन्नी को इससे रगड़ कर साफ करें। छोटे से छोटे गंदगी के कण ब्रश से साफ हो जाएंगे और छन्नी चमक उठेगी।

    नींबू

    नींबू का रस एक नेचुरल क्लींजर है। आधा नींबू काटें, पूरी छन्नी में इसे रगड़ दें। थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। फिर पानी से साफ करें। छन्नी तुरंत साफ हो जाएगी।

    गर्म पानी

    छन्नी को हाथ से पकड़ कर सिंक में ले जाएं, हाथ बचाते हुए ऊपर से गर्म पानी छन्नी पर डालें। इसके बाद स्क्रबर से रगड़ कर इसे साफ करें।

    बेकिंग सोडा और विनेगर

    एक कटोरी में बेकिंग सोडा और विनेगर लें। इसमें छन्नी को डाल कर घंटे भर के लिए भिगो दें। फिर स्क्रबर से रगड़ कर साफ करें और धुल लें।

    गैस फ्लेम

    गैस ऑन करें और छन्नी को इसके ऊपर रख कर गर्म करें। छन्नी के ऊपर जमे हुए डिपॉजिट आग से जल कर कार्बन में बदल जाएंगे, जिसे निकालना आसान हो जाता है। फ्लेम बंद करें और छन्नी को ठंडा होने दें। फिर इसके ऊपर डिश वॉश डालें और स्क्रबर से अच्छे से स्क्रब करें। छन्नी चमक उठेगी।

    यह भी पढ़ें-  ढीली हो चुकी है प्रेशर कुकर की रबड़, जिससे गैस भी हो रही लीक? जानें इसे टाइट करने के 5 सिंपल ट्रिक्स