Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन आसान तरीकों से बनाएं अपने किचन को साफ और हेल्दी!

    Updated: Wed, 28 Feb 2024 05:55 PM (IST)

    घर पर हमारा समय सबसे ज्यादा किचन में बीतता है। सुबह की चाय और नाश्ते से लेकर रात के खाने तक सभी कुछ यहीं तैयार होता है। इसलिए जरूरी है कि हम अपने किचन को साफ रखने के साथ हेल्दी भी रखें। किचन में मौजूद कई चीजों पर अगर ध्यान न दिया जाए तो यह बीमारियों का कारण बनती हैं।

    Hero Image
    अपने किचन को कैसे बनाएं एक हेल्दी किचन

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ऑफिस या वर्किंग प्लेस के अलावा एक व्यक्ति का सबसे अधिक समय उसके घर में बीतता है। घर में भी किचन का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान होता है। यही वो जगह है जहां घर के बाहर के सभी टॉक्सिन खत्म किए जाते हैं। किचन सबसे सुरक्षित और विश्वसनीय जगह है जहां से परिवार के सभी सदस्य के स्वास्थ्य का निर्माण होता है। वहीं अनहेल्दी किचन में बैक्टीरिया और फूड पॉइजनिंग का खतरा होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसलिए अपने किचन को रखें हेल्दी और अपने परिवार को दें स्वास्थ्य का तोहफा

    1. प्लास्टिक कंटेनर की जगह कांच या स्टील के कंटेनर रखें।
    2. नॉन स्टिक पैन की जगह स्टेनलेस स्टील पैन का इस्तेमाल करें।
    3. रिफाइन्ड तेल की जगह घी का प्रयोग करें।
    4. नल के पानी की जगह ताज़े पानी का प्रयोग करें।
    5. जहां वुडन कुकिंग वेयर का इस्तेमाल संभव हो तो वहां जरूर करें।
    6. लो फैट कुकिंग मैथड का इस्तेमाल करें जैसे स्टीमिंग या बॉयलिंग। डीप फ्राइंग से बचें।
    7. रिफाइन्ड शुगर न रखें। इसकी जगह गुड़ या शहद का उपयोग करें।
    8. रिफाइन्ड अनाज की जगह साबुत मोटे अनाज का प्रयोग करें।
    9. नमक भी संतुलित मात्रा में खाएं।
    10. खाना बनाने से पहले हमेशा हाथ धो कर ही खाना बनाएं।
    11. उंगलियों में अंगूठी पहन कर खाना न बनाएं।
    12. किचन में नाखून काट कर ही खाना बनाएं
    13. खाने के दौरान छींक या खांसी आने पर एक टॉवल या रुमाल का इस्तेमाल करें।
    14. बालों को पीछे की तरफ बांध कर खाना बनाएं।
    15. सब्ज़ियों और फलों का इस्तेमाल अच्छे से धो कर ही करें।
    16. अपने सिंक को अच्छे से स्क्रब कर के साफ़ करें।
    17. अगर आप चॉपिंग बोर्ड का उपयोग करती हैं, तो इसे इस्तेमाल के बाद अच्छे से धो लें और सुखा लें। वरना इससे भी बैक्टिरियल इन्फेक्शन हो सकता है।
    18. क्रॉस कॉन्टैमिनेशन से बचें। कच्चे मीट, सीफूड, पोल्ट्री जैसे समान को ब्रेड, पास्ता या सलाद के साथ न रखें। हमेशा दूर रखें। 
    19. अपने फ्रिज को नियमित रूप से साफ़ करते रहें। बासी खाना न रखें।
    20. अपनी पैंट्री के सभी सामान को समय-समय पर चेक करते रहें। एक्सपायर हो चुके सामान को हटाएं।
    21. डस्टबिन को भी दो-तीन दिन में एक बार जरूर धोएं और धूप में सुखा लें। नहीं तो यह भी बैक्टीरिया का घर बन सकते हैं।