नेचुरल एयर प्योरिफायर की तरह काम करते हैं ये इंडोर प्लांट्स, घर की हवा और खूबसूरती दोनों का रखेंगे ख्याल
ऐसे में कुछ इंडोर प्लांट्स प्राकृतिक एयर प्यूरीफायर का काम करते हुए घर की हवा को शुद्ध और स्वच्छ बना सकते हैं।

नेचुरल एयर प्योरिफायर की तरह काम करते हैं ये इंडोर प्लांट्स (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बाहर प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि धूल, धुआं, केमिकल और खराब वेंटिलेशन की वजह से घर की हवा भी साफ नहीं रही। ऐसे में अगर आप घर की दूषित हवा को साफ और शुद्ध रखना चाहते हैं, तो ऐसे इंडोर प्लांट्स हैं जिन्हें कमरे के अंदर रखकर हवा की क्वालिटी को पहले जैसा किया जा सकता है।
स्पाइडर प्लांट
यह बहुत ही तेजी से बढ़ने वाला धारीदार पत्तियों वाला पौधा है। सबसे अच्छी बात कि इस पौधे को बाकी की तुलना में बहुत कम देखभाल की जरूरत पड़ती है। कमरे में इस प्लांट को रखने से वातावरण में नमी बनी रहती है और प्रदूषण से भी राहत मिलती है।
एरेका पाम
एरेका पाम के पत्ते लंबे और पंखों जैसे होते हैं जिसे घर के अंदर रखने से हवा को शुद्ध रखा जा सकता है। यह पौधा हवा में मौजूद जाइलीन, फॉर्मेल्डिहाइड, टोल्यूनि, कार्बन मोनोऑक्साइड और बेंजीन जैसे हानिकारक तत्वों को अवशोषित करने में बड़ी भूमिका निभाता है। इससे नतीजतन कमरे में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है और हवा की क्वालिटी में सुधार आता है।
स्नेक प्लांट
इंडोर प्लांट्स में स्नेक प्लांट भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसके फायदों की बात करें तो यह पौधा रात में CO₂ को अवशोषित कर हवा में ऑक्सीजन रिलीज करने के लिए क्रैसुलेशियन एसिड मेटाबॉलिज्म की मदद लेता है। फिर इससे कमरे का लुक भी शानदार दिखाई देता है।
बोस्टन फर्न
हवा की क्वालिटी सुधारने में बोस्टन फर्न भी बड़ी मदद करता है। इसे नासा की साफ हवा से जुड़ी रिसर्च में टॉप प्लांट्स में जगह मिली है। यह पौधा घर में रखने से वातावरण की टॉक्सिक हवा को सोखकर नमी का स्तर बेहतर बनाए रखता है।
पीस लिली
सफेद फूलों और चौड़े पत्तों वाला पीस लिली प्लांट जहां एक तरफ घर की खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है, तो वहीं वातावरण की शुष्क और प्रदूषित हवा को सोखकर नमी लाने का काम करता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि इसे घर में पालतू जानवरों से दूर रखें, क्योंकि यह एक विषैला प्लांट माना जाता है।
इंग्लिश आइवी
कमरे की हवा को स्वच्छ रखने के लिए आप इंग्लिश आइवी प्लांट भी चुन सकते हैं। अप्रत्यक्ष रोशनी और कम पानी में भी इस पौधे की अच्छी ग्रोथ होती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।