विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Honeymoon सुनते ही दिमाग में आती है बस एक चीज, तो बदल लें अपनी सोच! कोई नहीं बताएगा इसका असल मतलब

Published: Fri, 20 Jun 2025 10:52 AM (GMT+05:30)

हनीमून (Honeymoon Actual meaning) शादी के बाद न्यूली मैरिड कपल का साथ में घूमने जाना है। पिछले कुछ समय से ...और पढ़ें

हनीमून जानिए इस शब्द का असल मतलब और कैसे हुई इसकी शुरुआत (Picture Credit- Freepik)
हनीमून जानिए इस शब्द का असल मतलब और कैसे हुई इसकी शुरुआत (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. हनीमून न्यूली मैरिड कपल्स के लिए बेहद खास होता है।
  2. हालांकि, कई लोगों को इसका असल मतलब नहीं पता है।
  3. यह सदियों पुरानी परंपरा है, जो आज तक चली आ रही है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दिनों हर जगह राजा रघुवंशी हत्याकांड चर्चा में बना हुआ है। शादी के बाद हनीमून (Honeymoon History) पर गए इस कपल की कहानी जिस किसी ने भी सुनी, वह हैरान रह गया। इस केस के बाद से ही हनीमून शब्द काफी चर्चा में बना हुआ है। आमतौर पर शादी के बाद न्यूली मैरिड कपल साथ में घूमने के लिए जाते हैं, जिसे हनीमून (Surprising honeymoon facts) नाम से जाना जाता है।

शायद ही कोई ऐसा हो, जिसने कभी यह शब्द सुना हो। हर न्यूली मैरिड कपल के लिए यह बेहद खास होता है। इसलिए लोग शादी से पहले ही हनीमून की तैयारियां शुरू कर देते हैं। हालांकि, आज भी कई लोग इसका सही मतलब और महत्व नहीं जानते हैं। हनीमून का नाम सुनते ही लोगो के मन में एक ही ख्याल आता है, लेकिन असल में हनीमून (Honeymoon concept origin) आपकी सोच से कई ज्यादा है। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे इस शब्द का असल मतलब और जानेंगे कैसे हुई इसकी शुरुआत-

यह भी पढ़ें- क्यों ‘सुहागरात’ कहलाती है शादी की पहली रात, कभी किसी ने नहीं बताया होगा इसका असली कारण?

कब से शुरू हुआ हनीमून?

हनीमून शब्द सुनने में भले ही नया और फैंसी लगता है, लेकिन इसका इतिहास सैकड़ों साल पुराना है। यूं तो इसकी शुरुआत कई साल पहले हुई थी, लेकिन आज भी इसकी परंपरा में कोई बदलाव नहीं आया है। हालांकि, यह चलन विदेशों से शुरू हुआ और अब भारत में भी यह काफी लोकप्रिय हो चुका है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर हनीमून की शुरुआत कब और कैसे हुई।

क्या है हनीमून शब्द का मतलब?

हनीमून शब्द सुनने में ही बेहद प्यारा और मीठा शब्द लगता है और इसका मतलब भी काफी हद तक इससे मिलता-जुलता है। पहले जानते हैं इस शब्द का मतलब, तो आपको बता दें कि हनीमून शब्द पुरानी इंग्लिश का एक शब्द है, जो "हनी" और "मून" दो शब्दों से मिलकर बना है। हिंदी में इसका मतलब साफ है, हनी यानी शहद और मून यानी चांद। इसमें शहद का इस्तेमाल मिठास के लिए किया जाता है, जबकि चांद एक महीने का समय बताता है।

इस शब्द की उत्पत्ति को यूरोप की एक मशहूर परंपरा से भी जोड़कर देखा जाता है। दरअसल, यहां शादी के पहले महीने का जश्न मनाने के लिए न्यूली मैरिड कपल को शहद और पानी से बना एक ड्रिंक पिलाते थे और इसे ही उस समय हनीमून कहा जाता है। वहीं, पहले के समय में मून साइकिल का इस्तेमाल एक महीने को दर्शाता था और इस तरह शादी का पहला महीना हनीमून कहलाता था, जब रिश्ते में सबसे ज्यादा मिठास और खुशी होती है।

पुराने में चंद्रमा चक्र या मून साइकिल एक महीने को बताता था। इस तरह हनीमून ऐतिहासिक से शादी के पहले महीने को दर्शाता है, जब रिश्ते में सबसे ज्यादा मिठास और खुशी होती है।

हनीमून इतना खास क्यों है?

अब आप हनीमून शब्द का मतलब तो समझ ही गए होंगे, तो चलिए अब आपको बताते हैं कि क्यों हनीमून को इतना खास माना जाता है। दरअसल, यह एक मौका होता है, जब शादीशुदा कपल एक-दूसरे के साथ समय बिताता है और जानने-समझने की कोशिश करता है। आमतौर पर शादी की शुरुआत में ही लोग हनीमून प्लान करते हैं, क्योंकि इस दौरान कपल्स का प्यार परवान चढ़ता है और शरीर में लव हार्मोन बढ़ जाते हैं। असल में हार्मोन डोपामाइन होते हैं, जो किस करने, गले लगने या पार्टनर के साथ किसी तरह के फिजिकल टच करते है, तो रिलीज होता है।

हनीमून में क्या करते हैं?

अक्सर हनीमून और सुहागरात का नाम सुनते ही लोग इसे इंटिमेसी से जोड़कर देखते हैं। हालांकि, यह सिर्फ रोमांस या इंटिमेसी तक ही सीमित नहीं है। यह कपल्स के लिए एक मौका होता है, जब वह किसी की दखलअंदाजी के बिना एक साथ समय बिता सकते हैं। साथ ही इस दौरान उन्हें एक-दूसरे को समझने का मौका भी मिलता है।

यह भी पढ़ें- इन 3 चीजों के बिना अधूरी मानी जाती है सुहागरात, अभी कर लें नोट; कोई नहीं बताएगा ये राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।