विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिना किसी सुपरपावर के बना दुनिया का सबसे पसंदी सुपरहीरो, दिलचस्प है डीसी कॉमिक्स के 'बैटमैन' की दास्तान

Published: Tue, 13 Oct 2026 02:57 PM (IST)

राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष के मोर्चे में मल्लिकार्जुन खड़गे के बैटमैन मास्क पहनने से इस किरदार में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है।

क्या है बैटमैन के जन्म की कहानी? (Picture Courtesy: Instagram)

क्या है बैटमैन के जन्म की कहानी? (Picture Courtesy: Instagram)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। राहुल गांधी के नेतृत्व में चीफ इलेक्शन कमीशनर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आयोजित विपक्ष के प्रोटेस्ट मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बैटमैन का मास्क लगाए हुए नजर आए। इस मास्क ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा और इस पर लोगों के कई तरह के रिएक्शन भी देखने को मिले। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि बैटमैन है कौन और डीसी कॉमिक्स के इस मशहूर किरदार का जन्म कैसे हुआ था? आइए जानें बैटमैन की कहानी और कैसे ये बच्चों का पसंदीदा सुपरहीरो बना। 

Mallikarjun Kharge Batman

(Picture Courtesy: PTI)

कैसे हुआ बैटमैन का जन्म? 

सुपरमैन की जबरदस्त सफलता के बाद डीसी कॉमिक्स को एक ऐसे सुपरहीरो की तलाश थी, जो रीडर्स को लुभा सके। एडिटर विन सुलिवन ने इसके लिए कॉमिक आर्टिस्ट बॉब केन से संपर्क किया। बॉन केन ने लेखक बिल फिंगर के साथ मिलकर एक ऐसे किरदार को बनाया, जो 20वीं सदी का सबसे मशहूर सुपरहीरो बना और बैटमैन कहलाया। 

30 मार्च को दुनिया के सामने आया बैटमैन

बैटमैन की पहली कहानी द केस ऑफ केमिकल सिंडिकेट को बिल फिंगर ने लिखा और बॉब केन ने ड्रॉ किया था। ये कहानी 30 मार्च 1939 को रिलीज हुई डिटेक्टिव कॉमिक्स #27 में पब्लिश हुई, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।  

क्या है बैटमैन की कहानी? 

अपने शुरुआती दौर में बैटमैन आज से थोड़ा अलग और स्ट्रीट-लेवल क्राइम फाइटर था। गोथम सिटी में रहने वाले ब्रूस वेन नाम का एक अमीर व्यक्ति ही असल में बैटमैन था, जो असल में अपराधियों के दिल में खौफ पैदा करना चाहता था। 

असल में ब्रूस वेन के बैटमैन बनने की कहानी काफी दर्दनाक है। गोथम सिटी के सबसे अमीर कपल डॉ. थॉमस वेन और मार्था वेन एक रात सिनेमा देखकर रात को वापस लौट रहे थे। उस समय जो चिल नाम के एक लुटेरे उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। जब ये घटना हुई, उस वक्त ब्रूस की उम्र सिर्फ 8 साल थी।   

इस दर्दनाक घटना के बाद ब्रूस ने गोथम से अपराध खत्म करने की कसम खाई। उसने सालों तक मार्शल आर्ट्स, साइंस, क्रिमिनोलॉजी और डिटेक्टिव स्किल्स की ट्रेनिंग ली। 

हालांकि, ब्रूस के लिए इतना काफी नहीं था। उसका मानना था कि अपराधियों के दिल में डर पैदा करने के लिए उसे किसी खौफनाक रूप की जरूरत है और तभी खिड़की के बाहर से एक चमगादड़ अंदर आया और यहीं से उसे बैटमैन बनने की प्रेरणा मिली। इस तरह ब्रूस वेन बना बैट मैन। 

बैटमैन के साथ जुड़े दूसरे किरदार

समय के साथ बैटमैन की दुनिया में कई खास किरदार जुड़े, जैसे- गोथम के कमिश्नर जेम्स गॉर्डन, उसका वफादार बटलर अल्फ्रेड पेनीवर्थ, उसका साथी रॉबिन और उसके सबसे बड़े दुश्मन जोकर और कैटवुमन। धीरे-धीरे बैटमैन के गेट-अप और गैजेट्स में भी बदलाव आए। बैटमैन ने अपने गैजेट्स में यूटिलिटी बेल्ट, बैटारेंग, बैटमोबाइल जैसी चीजें शामिल थीं, जिन्होंने बच्चों का दिल जीत लिया। 

कैसे सुपरहीरो बना बैटमैन? 

सुपरमैन के पास उड़ने की ताकत और लेजर जैसी सुपर-पावर्स थीं, लेकिन बैटमैन के पास खास गैजेट्स थे। बैटमैन के पास कोई जादुई शक्ति नहीं थी, लेकिन फिर भी वो अपनी ट्रेनिंग, दिमाग और शानदार गैजेट्स से दुश्मनों को धूल चटा देता है। ये बात लोगों को काफी पसंद आई। 

दूसरा कारण है बैटमैन की बैटमोबाइल। ये एक ऐसी एडवांस गाड़ी है, जो चमगादड़ जैसी दिखती है और इसमें कई तकनीक और हथियार थे, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। बैटमैन का किरदार लोगों को इतना पसंद आया कि डीसी ने इस पर कई फिल्में भी बनाई हैं, जिन्हें लोगों का खूब प्यार मिला।