विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राहुल गांधी के मार्च में 'बैटमैन' की एंट्री', खरगे की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

Published: Mon, 12 Oct 2026 06:49 PM (IST)

सोमवार को दिल्ली में INDI गठबंधन के 'दिल्ली चलो' मार्च में एक अनोखा नज़ारा दिखा, जहां यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैटमैन मास्क बांटे।

दिल्ली चलो मार्च में बैटमैन की एंट्री

दिल्ली चलो मार्च में बैटमैन की एंट्री

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस के 'दिल्ली चलो' मार्च में एक अलग नजारा देखने को मिला। दरअसल INDI गठबंधन के मार्च में अचानक बैट मैं की एंट्री हुई।

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मार्च के दौरान लोगों को बैट मैन वाले मास्क बांटे। बता दें यह मार्च सुप्रीम कोर्ट की तरफ निकाला गया, जहां प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

Screenshot 2026-10-12 183121

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन में बैटमैन की एंट्री 

INDIA ब्लॉक के इस प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने बैटमैन वाला मास्क लगाकर तस्वीर खिंचवाई। एनएसयूआई के एक्स हैंडल पर एक फोटो वाला पोस्ट शेयर किया गया, जिसमें लिखा था - ‘Batman Mode: ON; Gyaneshh toh giyooo’।

WhatsApp Image 2026-10-12 at 6.45.06 PM

इसके साथ ही कैमरे में एक और नजारा कैमरे में कैद हुआ, जब राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बैटमैन का मास्क पहनाने में मदद करते दिखे।

KHARGE

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल 

इसी बीच INDIA ब्लॉक के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका भी दाखिल की है। इस याचिका में विपक्ष के 11 नेताओं को याचिकाकर्ता बनाया गया है, जिनमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव और आरजेडी के तेजस्वी प्रसाद यादव शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विपक्ष ने दायर की याचिका, SIR पर राहुल गांधी ने छेड़ी कानूनी जंग

यह भी पढ़ें- राहुल की गाड़ी पर अखिलेश-तेजस्वी भी सवार, मार्च में कई वकील भी हुए शामिल