विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विपक्ष ने दायर की याचिका, SIR पर राहुल गांधी ने छेड़ी कानूनी जंग

Published: Mon, 12 Oct 2026 05:14 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2026 05:52 PM (IST)

राहुल गांधी और INDI ब्लॉक के नेताओं ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विपक्ष की याचिका

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विपक्ष की याचिका

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राहुल गांधी और INDI ब्लॉक के नेताओं ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका में राहुल गांधी मुख्य याचिकाकर्ता हैं। वहीं उनके साथ अन्य नेताओं का नाम भी शामिल है।

CJI सूर्यकांत द्वारा उनसे मिलने से इनकार करने और कोर्ट में याचिका दायर करने के लिए कहने के कुछ घंटों बाद, INDI गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के दौरान हजारों कांग्रेस समर्थकों ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का साथ दिया।

rahul protest march

भारी भीड़ के चलते राहुल गांधी समय सीमा से पहले सुप्रीम कोर्ट नहीं पहुंच पाए, इसलिए वकील एस. प्रसन्ना से उनका याचिका दायर की है। राहुल गांधी को 4.30 बजे तक सुप्रीम कोर्ट पहुंचना था।

rahul march

राहुल गांधी मुख्य याचिकाकर्ता

विपक्ष की ओर से दायर की गई याचिका में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, सौगत रॉय, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, संजय राउत, एम. ए. बेबी, डी. राजा, महुआ माझी, सुप्रिया सुले और ई. टी. मोहम्मद बशीर याचिकाकर्ता हैं। इस याचिका में मुख्य याचिकाकर्ता राहुल गांधी है।

rahul march delhi

10 विपक्षी पार्टियों के 11 नेता याचिकाकर्ता

नाम पार्टी
राहुल गांधी कांग्रेस (INC)
मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस (INC)
सौगत राय तृणमूल कांग्रेस (TMC)
अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी (SP)
तेजस्वी प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
संजय राउत शिवसेना UBT
एम. ए. बेबी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPI-M)
डी. राजा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)
महुआ माझी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)
सुप्रिया सुले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) (NCP-SP)
ई. टी. मोहम्मद बशीर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML)

rahul delhi  march

विपक्षी नेताओं ने निकाला मार्च

याचिका दायर करने से पहले राहुल गांधी और INDI ब्लॉक नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। इस मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, राजद नेता तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव और नेताओं के समर्थक मौजूद रहे।

इस मार्च को प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने लीड किया। इस मार्च में नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में छात्र संगठन और वकील भी शामिल हुए। मार्च से पहले राहुल गांधी ने इसे शिव की बारात बताया था। और कहा था कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस मार्च में शामिल हों।

rahul delhi march news

विपक्ष के मार्च में शामिल होने पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, देश तभी बचेगा जब बीजेपी को हटाया जाएगा। वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मार्च के दौरान कहा, लोकतंत्र की रक्षा किसी भी राजनीति से ऊपर है। नागरिकों से उनके वोट देने का अधिकार छीन लिया गया है।

rahul march news

विपक्षी नेताओं ने किया प्रदर्शन

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और INDI गठबंधन के अन्य नेता बस में सवार होकर कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में इकट्ठा हुए और सुप्रीम कोर्ट तक मार्च शुरू करने के लिए आगे बढ़े। विपक्षी नेता एक ट्रक पर सवार होकर भी आगे बढ़े। ट्रक पर राहुल के साथ तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी, दीपेंद्र हुड्डा और अन्य INDI ब्लॉक नेता रहे।

rahul sc march

वहीं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट की ओर पैदल मार्च भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे।

सीजेआई ने मिलने से किया था इनकार

बता दें कि विपक्ष ने रविवार को मार्च के बाद सीजेआई सूर्यकांत से मिलने के लिए समय मांगा था। लेकिन सीजेआई ने विपक्षी नेताओं से मिलने से इनकार कर दिया था। सीजेआई ने विपक्ष से याचिका दाखिल करने के लिए कहा था।

सोमवार को सीजेआई सूर्यकांत ने विपक्षी नेताओं से मिलने से इनकार करने पर कहा, मुझे कल बैठक के अनुरोध के संबंध में एक पत्र मिला था, और मैंने कल रात ही उसका जवाब दे दिया था, जिसमें उन कारणों का उल्लेख किया गया था जिनकी वजह से मैं मिल नहीं पाऊंगा।

उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। किसी भी आम नागरिक या निर्वाचित निकाय के सदस्य की किसी भी याचिका का स्वागत है। हर भारतीय नागरिक को अदालत जाने का अधिकार है, और हम उनकी चिंताओं को सुनेंगे और कानून के तहत जो भी उचित होगा, वह करेंगे।