समझदार लोग कैब या मेट्रो में नहीं करते टाइम पास! इन तरीकों से करें ऑफिस आने-जाने के समय का सही इस्तेमाल
मेट्रो या कैब में ऑफिस आने-जाने के समय को बर्बाद करने के बजाय उसे प्रोडक्टिव बनाया जा सकता है।

ऑफिस आने-जाने का समय कैसे इस्तेमाल करें? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ऑफिस या कॉलेज जाने या घर लौटने के लिए के लिए मेट्रो या कैब से सफर करना हमारी जिंदगी का आम हिस्सा है। रोज के कम्यूट में कम से कम एक या दो घंटे तो लग ही जाते हैं। अक्सर इस समय में लोग सोशल मीडिया स्क्रॉल करने या बेमतलब की खबरे देखने लगते हैं।
ऐसा करने से आपका रोज ही एक-दो घंटा बेकार जाता है। हालांकि, आप चाहें, तो बहुत आसानी से इस समय को प्रोडक्टिव बना सकते हैं। सफर के इस समय को आप अपनी पर्सनल या प्रोफेशनल ग्रोथ में लगा सकते हैं। आइए जानें कैसे कम्यूट के समय को आप प्रोडक्टिव बना सकते हैं।
ऑडियोबुक्स और पॉडकास्ट
अगर मेट्रो की भीड़ में किताब पढ़ना मुश्किल लगता है, तो आप किताब को सुन सकते हैं। आजकल ऑडियोबुक्स भी उपलब्ध हैं, जिसमें आप अपनी पसंद की किताब को सुन सकते हैं। इसके अलावा, इस समय आप कोई पॉडकास्ट भी सुन सकते हैं। अपनी पसंदीदा किताब या पॉडकास्ट डाउनलोड कर लें और सफर के दौरान उन्हें सुनें। इससे आपकी उस विषय में जानकारी बढ़ेगी।
लैंग्वेज लर्निंग ऐप्स
अपने दिमाग को एक्टिव रखने या कोई नई भाषा सीखने के लिए सफर के समय का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप कोई विदेशी भाषा सीखना चाहते हैं, तो लैंग्वेज लर्निंग ऐप्स का इस्तेमाल करें। ये ऐप्स आपको 10 से 15 मिनट के छोटे-छोटे लेसन्स देते हैं। रोज अगर 30 मिनट भी आप इनकी प्रैक्टिस करें, तो नई भाषा की बुनियादी समझ हासिल कर सकते हैं। ये आपके सीवी के लिए भी अच्छा है।
दिनभर का शेड्यूल
बिना किसी प्लानिंग के ऑफिस पहुंचने से पूरा दिन अफरा-तफरी में बीतता है। सफर के दौरान अपने दिन को ऑर्गेनाइज करना आपकी पूरे दिन की प्रोडक्टिविटी को बढ़ा सकता है। सुबह ऑफिस जाते समय अपने नोट्स या टू-डू लिस्ट में दिनभर के जरूरी कामों की लिस्ट बना लें और उसके हिसाब से अपना दिन प्लान करें। अपने ज्यादा जरूरी कामों को पहले करें और उसके बाद दूसरे कामों को करें, ताकि कोई भी जरूरी काम छूटे नहीं।
इस तरह अपने डेली कम्यूट के समय का इस्तेमाल आप अपनी प्रोडक्टिविटी और स्किल्स को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
