विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कॉम्पैक्ट से ट्रांस्लूसेंट तक, कौन सा मेकअप पाउडर किस काम आता है? ऐसे दूर करें अपना कन्फ्यूजन

Published: Tue, 06 Oct 2026 07:00 AM (IST)

मेकअप में कई तरह के पाउडर इस्तेमाल होते हैं पर क्या आप जानते हैं कि कौन सा पाउडर कब और किस काम के लिए है?

मेकअप में इस्तेमाल होने वाले अलग-अलग पाउडर के काम (Image Source: AI Generated)

मेकअप में इस्तेमाल होने वाले अलग-अलग पाउडर के काम (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मेकअप करने के बाद वो बिगड़े नहीं, इसके लिए जरूरी है कि उसे अच्छे से सेट किया जाए। इसी काम में हमारी मदद करता है मेकअप पाउडर, पर अक्सर मार्केट में मिलने वाले अलग-अलग तरह के पाउडर हमें कन्फ्यूज कर देते हैं कि कौन सा पाउडर किस काम के लिए बना है। 

अगर आप भी इन अलग-अलग मेकअप पाउडर के रोल को लेकर भ्रम में हैं, तो आइए इस कन्फ्यूजन को दूर करते हैं। 

कॉम्पैक्ट पाउडर

जब मेकअप करके बाहर की धूल, गंदगी और पसीने से त्वचा का सामना होता है, तो उसे तुरंत फिक्स करने में कॉम्पैक्ट पाउडर अपनी भूमिका निभाता है। यह स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल सोखने और उसे फिर से पहले जैसा करने का काम करता है। 

सेटिंग पाउडर  

इसके नाम से ही पता चल रहा है जिसकी मदद से मेकअप को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए इस्तेमाल किया जाए। दरअसल, यह पाउडर लिक्विड क्रीम और फाउंडेशन को चेहरे पर लॉक करने का काम करता है, ताकि वह हाथ लगाने पर या ज्यादा गर्मी के मौसम में जल्दी से फैले नहीं। 

ट्रांस्लूसेंट सेटिंग पाउडर

यह भी मेकअप को सेट करने वाला ही एक पाउडर है, लेकिन इसका काम सेटिंग पाउडर से थोड़ा अलग है। ऐसा इसलिए क्योंकि जहां सेटिंग पाउडर में थोड़ा रंग होता है, वहीं ट्रांस्लूसेंट सेटिंग पाउडर रंगहीन होता है। इसका काम होता है लंबे समय तक मेकअप को केकी न बनने देना। 

फिनिशिंग पाउडर

इसके नाम से ही पता चल रहा है कि मेकअप खत्म होने के आखिर में इस्तेमाल किया जाने वाला पाउडर। जब चेहरे पर सेटिंग पाउडर और ट्रांस्लूसेंट पाउडर का काम हो जाता है, तब फिनिशिंग पाउडर मेकअप को लैस फिनिश देता है। एक तरह से यह पूरे मेकअप को पॉलिश कर देता है। इसके बाद जाकर चेहरे को फ्लॉलेस लुक मिलता है। 

कलर करेक्टिंग पाउडर

अनईवन स्किनटोन को एक जैसा करने के लिए कलर करेक्टिंग पाउडर आते हैं। स्किन के हिसाब से इनके अलग-अलग शेड्स भी मिलते हैं, जैसे-पिंक, लैवेंडर, येलो और ऑरेंज। अगर चेहरा डल, बेजान और दाग-धब्बों वाला ज्यादा है, तो कलर करेक्टिंग पाउडर की मदद से उसे आसानी से छिपाया जा सकता है। इसका एक और काम चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल कर फाउंडेशन और कंसीलर को लंबे समय तक टिकाकर रखना भी है। 

यह भी पढ़ें- फेस एक्जीमा है, तो मेकअप लगाते समय न करें ये गलतियां, त्वचा का रखें खास ख्याल