विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्रेक में चाय-कॉफी नहीं, ट्राई करें 5 मिनट का डांस; फोकस और एनर्जी वापस पाने का है सबसे मजेदार फॉर्मूला

Published: Sun, 26 Jul 2026 02:06 PM (IST)

ऑफिस में काम के दौरान सिर्फ 5 मिनट का डांस ब्रेक मानसिक और शारीरिक थकान को दूर कर फोकस व प्रोडक्टिविटी बढ़ाता है।

डांस ब्रेक से बढ़ेगी प्रोडक्टिविटी (Picture Courtesy: Freepik)

डांस ब्रेक से बढ़ेगी प्रोडक्टिविटी (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ऑफिस में घंटों काम करने के बाद थकान महसूस होना आम बात है। अक्सर घंटों काम करने के बाद व्यक्ति मानसिक रूप से भी काफी थक जाता है। लगातार बनी रहने वाली इस थकान की वजह से हमारा फोकस और प्रोडक्टिविटी धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।  

हालांकि, इससे छुटकारा पाने का काफी आसान और मजेदार फॉर्मूला है। हम बात कर रहे हैं डांसिंग की। जी हां, काम के बीच सिर्फ 5 मिनट का डांस ब्रेक आपके दिमाग और शरीर, दोनों को तरोताजा कर सकता है। आइए जानें कैसे सिर्फ 5 मिनट का डांस कैसे आपके दिमाग को फ्रेश करने में मदद कर सकता है और आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

क्या कहती है रिसर्च?

ग्रीस की अरिस्टॉटल यूनिवर्सिटी में एक स्टडी की गई, जिसमें ये बात सामने आई कि सिर्फ 5 मिनट का सिंक्रोनाइज्ड ग्रुप डांस बच्चों के मैथ्य के टास्क में फोकस को बेहतर कर देता है। इस एक्सपेरिमेंट से ये नतीजा निकला कि काम के दौरान छोटे एक्टिविटी ब्रेक लेने से शरीर और दिमाग, दोनों की थकान दूर होती है। साथ ही, इससे कॉन्संट्रेशन बढ़ता है और हमारी काम करने की क्षमता में भी काफी सुधार होता है। 

सोचने की क्षमता पर असर

एक्सपर्ट कहते हैं कि डांस ब्रेक लेने से इन्क्यूबेशन इफेक्ट पैदा होता है, जो हमारे दिमाग के प्रॉब्ल सॉल्व करने वाले हिस्से को ज्यादा एक्टिव कर देता है। इसलिए काम के बीच डांस ब्रेक्स लेने से आप बेहतर और जल्दी प्रॉब्ल सॉल्विंग कर सकते हैं। साथ ही, किसी फिक्स डांस स्टेप की जगह अगर आप अपने हिसाब से मूव्स करते हैं, तो इससे डायवर्जेंट थिंकिंग बढ़ती है। इसका सीधा मतलब है कि आपके अंदर नए-नए आइडियाज खोजने की क्षमता में सुधार होता है। 

फिजिकल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद

डांस मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के साथ-साथ हमारी फिजिकल हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। नियमित रूप से डांस करने के शरीर की स्ट्रेंथ और बैलेंस बेहतर होता है। इसके अलावा, इससे व्यक्ति का कॉन्फिडेंस भी बेहतर होता है। 

डांस से मिलने वाले इन्हीं फायदों की वजह से इसे पार्किंसन डिजीज के मरीजों के लिए फायदेमंद और बेहतरीन थेरेपी माना जाता है। 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।