विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

थका हुआ तन और उदास मन? शाम का यह 'Self-Care Routine' आपको देगा सुकून भरी नींद

Published: Wed, 01 Jul 2026 07:45 PM (IST)

चाहे काम ऑफिस का करना हो या घर का, दिनभर के रूटीन से शरीर और मन को थकान तो हो ही जाती है। 

दिनभर की थकान दूर करने के लिए शाम का रूटीन (Image Source: AI Generated)

दिनभर की थकान दूर करने के लिए शाम का रूटीन (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चाहे काम ऑफिस का करना हो या घर का, दिनभर के रूटीन से शरीर और मन को थकान तो हो ही जाती है। मांसपेशियों तनाव, पैरों में दर्द, आंखों में थकान और शरीर का भयंकर टूटना यह बताता है कि हमें शाम के लिए अच्छे रुटीन की जरूरत है। 

दिनभर की थकान दूर करने के लिए शाम का रूटीन 

शाम के रूटीन में इंटेंस एक्सरसाइज या कोई ऐसी एक्टिविटी शामिल नहीं होनी चाहिए, जिससे शरीर को आराम मिलने के बजाय वह और थक जाये। थकान दूर करने के लिए कुछ खास नियम अपनाएं जा सकते हैं: 

  1. गुनगुने पानी में नहाना 

शाम को सोने से करीब 2 घंटे पहले गुनगुने पानी से नहाना मांसपेशियों के तनाव और अकड़न को कम करने में मदद करता है। शरीर के साथ यह टेंशन को कम करने और शरीर के तापमान को सामान्य रखने में भी मददगार है। 

  1. हर्बल चाय 

कैमोमाइल या लेवेंडर की चाय में सूदिंग प्रॉपर्टी होती हैं, जो शरीर को आराम देने के लिए खासतौर से जानी जाती हैं। इनमें कैफीन नहीं होता और इसे पीने के बाद आरामदायक नींद आती है। 

  1. डीप ब्रीदिंग और मेडिटेशन 

अच्छी नींद के लिए जरूरी है कि मन में चल रही दुनियाभर की बातों को शांत किया जाए। इसके लिए डीप ब्रीदिंग और मेडिटेशन से बेहतर कोई ऑप्शन नहीं हो सकता। 

  1. एरोमाथेरेपी 

पौधों और फूलों से बनने वाले एशेंशियल ऑयल मन का मिजाज खुशनुमा कर सकते हैं। नहाने के पानी के साथ कमरे में  एशेंशियल ऑयल की खुशबू रिलैक्स मोड में ले आती है।

  1. डिजिटल सनसेट 

डिजिटल सनसेट का मतलब है शाम के समय डिजिटली अवेलेबल न रहना। ब्लू लाइट स्लीप साइकल को बिगाड़ सकती है, खासकर अगर शाम के समय इसमें ज्यादा रहा जाए। इससे बचने के लिए सोने से 2 घंटे पहले फोन का इस्तेमाल न करें और कमरे में भी नॉर्मल लाइट की जगह डिम लाइट ऑन रखें। \

  1. खाने के बाद छत पर या गार्डन में टहलें 

हरी घास में टहलना, ताजी हवा में सांस लेना और अपने आसपास के शांत वातावरण को महसूस करना मन को शांत करता है। 

  1. हल्की-फुल्की स्ट्रेचिंग 

थकान को दूर करने के लिए स्ट्रेचिंग भी बयदि असरदार है, पर सोने और स्ट्रेचिंग के बीच 4-5 घंटे का गैप जरूर रखें। इसमें शोल्डर रोल्स और बटरफ्लाई स्ट्रेच को शामिल किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- Working Moms के लिए वरदान हैं ये 4 'लाइफ हैक्स', ऑफिस और घर के बीच नहीं होगी कोई चिक-चिक

यह भी पढ़ें- शैम्पू से लेकर कॉम्बिंग तक: कर्ली बालों के लिए बेस्ट है यह स्पेशल हेयर केयर गाइड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।