हर बार होते हैं लेट या हमेशा रहते हैं समय से पहले? आपकी ये आदत खोल सकती है पर्सनैलिटी के कई बड़े राज
समय पर काम खत्म करके कोई खुश है तो किसी को यह बंधन महसूस होता है, टाइम को लेकर लोगों ...और पढ़ें

समय से पहले या देर से आने की आदत बताती है आपकी पर्सनैलिटी के राज (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किसी को मीटिंग में पांच मिनट की भी देरी हो जाए तो वो परेशान हो जाता है, वहीं दूसरा घड़ी के साथ तालमेल बिठाने को लेकर सुस्ती दिखाता है। आखिर ऐसा क्यों है कि समय को लेकर लोगों की सोच एक-दूसरे से बिलकुल ही अल्हदा होती है।
अभी तो बहुत टाइम है
ऐसी सोच रखने वालों को काम का दबाव महसूस नहीं होता। इन्हें लगता है कि काम करने के लिए तो अभी बहुत समय है, जबकि ऐसा होता नहीं। किसी पार्टी या इवेंट में पहुंचने के लिए तय समय से कुछ ही देर पहले निकलना इनकी फितरत होती है। इन्हें लगता है इतनी जल्दबाजी दिखानी ही क्यों है, क्योंकि ये समय को लेकर कुछ ज्यादा ही आशावादी होते हैं।
समय को लेकर एंग्जाइटी में रहना
वहीं दूसरी तरफ ऐसे लोग भी हैं, जो काम या इवेंट को लेकर काफी पहले से ही बेचैन होने लगते हैं कि कहीं उन्हें देरी ना हो जाए। उनकी यह बेचैनी तब तक बनी रहती है जब तक कि वह काम समय पर पूरा ना हो जाए या वो अपनी मंजिल पर ना पहुंच जाए। वैसे समय से ज्यादा पहले पहुंच जाने से उस एंग्जाइटी को दूर में मदद मिल जाती है जो उस दौरान हो रही होती है।
आखिरी पलों में काम पूरा करने वाले
ऐसे लोग काम को समय पर पूरा करने को लेकर कुछ ज्यादा ही रिलेक्स रहते हैं। आखिरी समय में काम को पूरा कर लेने के आत्मविश्वास की वजह से इन्हें एंग्जाइटी नहीं होती। अगर पांच-दस मिनट की देरी हो भी जाए तो ये उसे देरी में गिनते ही नहीं।
वक्त का पता ही नहीं चलता
इस तरह की पर्सनैलिटी वाले लोगों के लिए टाइम मैनेजमेंट काफी मुश्किल काम होता है। भले ही ये अपना काम समय पर शुरू कर देते हों लेकिन टाइम का ट्रैक नहीं रख पाते और समय पर उसे पूरा करने में नाकाम रहते हैं। रिमाइंडर के बिना इनके लिए अपने टाइम शेड्यूल पर बने रहना काफी मुश्किल होता है।
क्यों होता है ये फर्क
- डिफरेंट पर्सनैलिटी
- न्यूरोबायोलॉजिकल कारण
- उम्र
कैसे अपनी टाइम पर्सनैलिटी को ध्यान में रखकर पूरा कर सकते हैं काम
- अगर आप टाइम पर अपने काम पूरे नहीं पाते तो इसमें टाइम मैनेजमेंट ऐप की मदद ले सकते हैं।
- किसी काम को समय पर पूरा करने के लिए उसे तय समय से थोड़ा पहले शुरू कर दें।
- समय पर काम पूरा करने की एंग्जाइटी होती है अपना नाइट शेड्यूल भी सख्त बनाएं।
- आखिर आप लेट क्यों हो जाते हैं इसके कारणों का पता लगाना भी जरूरी है।
- हफ्ते में कोई एक ऐसा दिन भी रखें, जिसमें कोई टाइम शेड्यूल न हो। इससे बाकी दिन आप ज्यादा रिलेक्स होकर काम कर पाएंगे।
