विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जापानी स्कूलों में नहीं हैं सफाई कर्मचारी, बच्चे खुद करते हैं क्लासरूम-टॉयलेट साफ! पढ़ें यह अनोखा 'ओसोजी मॉडल'

Published: Fri, 24 Jul 2026 12:10 PM (IST)

जापान में बच्चे सिर्फ स्कूल पढ़ने नहीं जाते, सफाई भी करने जाते हैं। यह उनकी परंपरा और परवरिश का एक अभिन्न हिस्सा है।

जापान की अनोखी ओसोजी परंपरा (Image Source: AI Generated)

जापान की अनोखी ओसोजी परंपरा (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जापान एक ऐसा देश है जिसने अतीत में कितने ही संकट झेले हों पर आज विज्ञान, तकनीक, लाइफस्टाइल सबके मामले में बाकी देशों से आगे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह वहां नियमों को लेकर अनुशासन है। समय के पाबंद जापानी लोग बच्चों की परवरिश भी बड़ी खास तरह से करते हैं, लेकिन आज हम सिर्फ उनकी पेरेंटिंग पर ही बात नहीं करेंगे बल्कि यह भी बताएंगे कि कैसे यह परवरिश उनके समाज खासकर स्कूलों तक में अपना प्रभाव दिखाते हुए बच्चों को बेहतर इंसान बनाने का रास्ता तैयार करती है। दरअसल, यहां बात जापान की ओसोजी परंपरा की हो रही है। 

क्या है जापान की ओसोजी परंपरा? 

जापान में ओसोजी का मतलब सफाई है, कोई छोटी-मोटी सफाई नहीं, बड़ी और गहराई से की जाने वाली सफाई। यहां हर साल के आखिरी में घरों को क्लीन किया जाता है, जिससे लोग नए साल का स्वागत साफ-सुथरे मन से कर सकें। यह परंपरा कुछ ऐसी ही है जैसी भारत में दिवाली के समय होने वाली सफाई। पर इसमें एक बड़ा अपवाद है, वो यह कि यह परंपरा केवल त्योहार तक ही सीमित नहीं है, स्कूलों में भी इसे उतनी शिद्दत से फॉलो किया जाता है। 

जापान के स्कूलों में नहीं होते सफाई कर्मचारी 

यह बात किसी को भी हैरान कर सकती है कि जहां देश का भविष्य पढ़ रहा हो, वहां की साफ-सफाई के लिए कर्मचारी ही नहीं रखे जाते। यहीं से जापानी ओसोजी परंपरा स्कूलों में प्रवेश कर जाती है क्योंकि इसे केवल त्योहार या खास मौकों तक सीमित नहीं रखा गया। बता दें कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे और पढ़ाने वाले टीचर्स के साथ ही प्रशासन तक, खुद सफाई करता है। इसके लिए जापान ने तकनीक का सहारा भी लिया है। यहां साफ-सफाई के मॉडर्न मशीनों और उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे क्लीनिंग सुविधाजनक बनाई जा सके। 

बच्चे खुद क्यों करते हैं स्कूलों की सफाई? 

जापान में स्कूल पढ़ने की जगह होने के साथ-साथ जिम्मेदारी और अनुशासन की पाठशाला भी है। इस नियम के बहुत सी फायदे हैं: 

  1. बच्चों को जिम्मेदार और अनुशासन का पाठ पढ़ाने के प्रैक्टिकल तरीका। 

  2. लोगों के साथ मिल-जुलकर सामूहिक सफाई से उनमें टीमवर्क की समझ विकसित होती है। 

  3. अपने आसपास की जगह साफ रखकर बच्चे अपने साथियों और बड़ों के प्रति सम्मान दिखाते हैं। 

  4. बच्चों को मन से मजबूत और पॉजिटिव रखने में साफ वातावरण मदद करता है।