विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

20 साल पहले हर भारतीय घर की शान थीं ये चीजें, आज हुईं ऐसे गायब कि ढूंढने से भी नहीं मिलतीं!

Published: Thu, 23 Jul 2026 10:19 AM (IST)

डिजिटल दौर में हम अपने घरों में रहने वाली इन चीजों को तो हमेशा के लिए भूल ही गए हैं, ये लिस्ट देखिए ताजा हो जाएंगी बचपन की यादें।

20 साल पहले हर भारतीय घर में होती थीं ये चीजें (Image Source: AI Generated)

20 साल पहले हर भारतीय घर में होती थीं ये चीजें (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। समय पहिया घूमते देर नहीं लगती, बीते 20 सालों में समय जितनी तेजी से बढ़ा है उसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। आप खुद ही देख लीजिए, 2000 के दशक में हम टीवी और इस डिजिटल दुनिया से बिल्कुल नदारद थे, लेकिन आज बगैर फोन के एक पल नहीं कटता। तकनीक धीरे-धीरे हम सभी के घरों में पैर पसार रही थी, हमने सोचा भी नहीं था कि यह तकनीक इन घरों से कुछ चीजें हमेशा के लिए गायब कर देगी। हम आज उन चीजों की बात करने वाले हैं जो आज से 20 साल पहले हर घर में होती थी, पर आज उनकी जरूरत लगभग खत्म हो चुकी है। 

20 साल पहले हर भारतीय घर में होती थीं ये चीजें

हमारा मकसद उन पुरानी यादों को ताजा करना है जो आपको बचपन के दिनों में वापिस ले जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसी चीजों के बारे में: 

स्टील वाला टिफिन 

Untitled design (7)

गोल, तीन से चार्ट परतों वाला स्टील का डिब्बा हर घर में होता था क्योंकि यही टिफिन बच्चे और दफ्तर जाने वाले लोगों के हाथों में आसानी से देखा जा सकता था। इन दिनों इस तरह के टिफिन का ट्रेंड बिल्कुल खत्म हो गया है, माइक्रोवेव के दौर में स्टील कहां ही यूज किया जाएगा। 

रेडियो, ऑडियो कैसेट और वीसीआर

cassatte radio vcr

आज जब भी हमारा पसंदीदा गाना सुनने का मन करता है तो हम तुरंत हेडफोन और ईयरबड्स की तरफ भागते हैं। पर उस जमाने में रेडियो, ऑडियो कैसेट और वीसीआर पूरा मोहल्ले का माहौल खुशनुमा कर देते थे। उन दिनों 70 और 80 एक दशक के गाने भरी दोपहरी में बजना आम था। 

लैंडलाइन फोन

landline phone

पहले हम सबके पास स्मार्टफोन कहां था? घर के बड़े बातचीत के लिए इसी लैंडलाइन फोन का इस्तेमाल किया करते थे। अब देख लीजिए, मुश्किल ही इस तरह का फोन किसी के घर में मिलेगा। हां, वो बात अलग है कि लोग इसे एंटीक की तरह इस्तेमाल कर रहे हों। 

छत पर टीवी एंटीना 

antina

2000 के दशक में कलर टीवी तो आ गए थे लेकिन छत पर एंटीना अभी भी दिखता था। ल्युमीनियम की छड़ों से बना यह V-शेप एंटीना सिग्नल के लिए लगता था। बारिश या आंधी-तूफान आने पर टीवी के सिग्नल उड़ जाना बेहद आम था। 

सिलबट्टा 

silbatta

सिलबट्टा उन दिनों चटनी या मसाले पीसने के लिए हर घर में इस्तेमाल किया जाता था। पत्थर का बड़ा सा सिल और उसपर बेलनाकार बट्टा खाने का जो स्वाद बढ़ाता था, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम। पर अब कौन ही मिक्सर और फूड प्रोसेसर के जमाने में मेहनत वाले काम करना चाहेगा। 

गले में लटकाने वाली पानी की बोतल 

Untitled design (8)

हम सबने बचपन में गले में लटकाने वाली पानी की बोतल जरूर यूज की होगी, जिसमें पानी पीने के लिए एक छोटा सा पाइप लगा होता था। क्या अभी स्कूल जाते बच्चों को ऐसी बोतल ले जाते देखा है? जवाब तो आप जान ही गए होंगे।