विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जिम, स्पोर्ट्स और डेटिंग की बातें छोड़, क्लब में नॉवेल पढ़ते हैं ये लड़के; बदल रहे मर्दानगी की पुरानी परिभाषा

Published: Sun, 22 Nov 2026 04:15 PM (IST)

शे लेटन नाम के एक शख्स ने 'टफ गाय बुक क्लब' का एक ऐसा शानदार प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जो लड़कों को किताबों के जरिए एक-दूसरे से जोड़ रहा है।

लड़कों की 'सख्त मिजाज' वाली छवि को तोड़ रहा यह अनोखा क्लब (Image Source: AI-Generated)

लड़कों की 'सख्त मिजाज' वाली छवि को तोड़ रहा यह अनोखा क्लब (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फर्ज कीजिए... आप किसी पब में बैठे हैं। वहां टैटू बनवाए और रफ-टफ दिखने वाले लड़कों का एक ग्रुप आता है। आपके दिमाग में क्या आएगा? यही ना कि वे अपनी जिम रूटीन, स्पोर्ट्स या बाइक्स के बारे में बात करेंगे? लेकिन कैसा रहेगा अगर वे अपनी जेब से कोई नॉवेल निकालें और साहित्य पर गरमागरम बहस करने लगें?

थोड़ा अजीब लगा ना? ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर के एक पब में बैठे शे लेटन ने भी 14 साल पहले यही सवाल उठाया था- "आखिर किसने कह दिया कि लड़कों का सख्त मिजाज और किताबें पढ़ना एक-दूसरे के पक्के दुश्मन हैं?" इसी एक सवाल से 'टफ गाय बुक क्लब' का ऐसा धांसू ट्रेंड शुरू हुआ, जिसने पुरानी सोच को पूरी तरह से पलट कर रख दिया।

आज 10 देशों के 10 हजार से ज्यादा पुरुष इस क्लब से जुड़ चुके हैं। इनका फंडा एकदम क्लियर है, बेझिझक किताबें पढ़ो, अपने मन की भड़ास निकालो और रियल लाइफ में नए दोस्त बनाओ।

ब्रेकअप और स्ट्रेस से निकला एक कमाल का आइडिया

इस कूल से दिखने वाले क्लब की शुरुआत एक बेहद इमोशनल कहानी से हुई थी। शे लेटन अपनी लाइफ के सबसे मुश्किल दौर में थे। उनका बिजनेस डूब गया था, पार्टनर छोड़कर चली गई थी और वे भयंकर अकेलेपन का शिकार हो गए थे। अपना स्ट्रेस कम करने के लिए लेटन ने अपने दोस्त टॉम स्कॉट के साथ एक पार्क में बैठकर अर्नेस्ट हेमिंग्वे की मशहूर नॉवेल 'द ओल्ड मैन एंड द सी' पर गपशप शुरू की।

तभी वहां एक भारी-भरकम, रफ-टफ सा आदमी आया। लेटन को लगा कि पक्का कोई पंगा होने वाला है, लेकिन उस आदमी ने बड़ी शांति से पूछा, "क्या मैं भी आप लोगों की इस बातचीत में शामिल हो सकता हूं?" बस, यहीं से लेटन के दिमाग की बत्ती जली और उन्होंने तय किया कि वे साहित्य को उन लोगों तक ले जाएंगे जो खुद को 'किताबी कीड़ा' नहीं मानते।

जिम और टैटू पार्लर से हुई पब्लिसिटी

यूथ और आम लड़कों को जोड़ने के लिए लेटन ने क्लब के पोस्टर जिम, टैटू पार्लर और बार्बर शॉप्स पर चिपकाए। यह आइडिया इतना सुपरिहट हुआ कि आज अकेले ऑस्ट्रेलिया में इसके 159 और 9 अन्य देशों में 42 सेंटर्स बन चुके हैं।

हर महीने के पहले बुधवार को शाम 7 बजे सारे मेंबर्स मिलते हैं। इस क्लब का सबसे बेहतरीन नियम यह है कि कोई ऑनलाइन मीटिंग नहीं होती। सब कुछ ऑफलाइन होता है ताकि लोग एक-दूसरे की वाइब को समझ सकें और बिना किसी झिझक के बातें शेयर कर सकें।

जब रग्बी प्लेयर को दोस्तों से छिपकर पढ़नी पड़ी किताबें

अगर आपको लगता है कि लड़कों के ग्रुप में किताबें पढ़ना 'कूल' नहीं माना जाता, तो पूर्व रग्बी प्लेयर ल्यूक बेटमैन की कहानी सुनिए। अपने स्पोर्ट्स करियर के दौरान बेटमैन साथी खिलाड़ियों से छिपकर किताबें पढ़ते थे, क्योंकि उस दुनिया में इसे एक कमजोर आदत माना जाता था। लेकिन बाद में जब वे जुए की लत और मेंटल हेल्थ के क्राइसिस में बुरी तरह फंसे, तो इन्हीं किताबों ने उन्हें उस दलदल से बाहर निकाला। आज बेटमैन खुद एक शानदार लेखक बन चुके हैं।

खुद की बनाई 'सख्त' दीवार को गिराना होगा

ल्यूक बेटमैन युवाओं की एक बड़ी दिलचस्प आदत बताते हैं, जब लड़के अकेले में पढ़ने के लिए कोई किताब खरीदते हैं, तो उन्हें कहानी में महिला किरदारों के होने से कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन जब बात दोस्तों को कोई किताब रिकमेंड करने की आती है, तो वे झिझकते हैं। इसका सीधा-सा मतलब है कि लड़कों के पढ़ने की राह में सबसे बड़ा रोड़ा खुद उनकी अपनी बनाई हुई धारणाएं हैं।

शे लेटन का भी यही मैसेज है कि युवाओं को अपने ही दिमाग में मौजूद इस 'सख्त मिजाजी' वाली दीवार को तोड़ना होगा। किताबें पढ़ने की आदत सिर्फ नॉलेज ही नहीं देती, बल्कि आपको अंदर से स्ट्रॉन्ग बनाती है और पूरी सोसाइटी को आगे बढ़ने की एक नई राह दिखाती है।

यह भी पढ़ें- सेलिब्रिटी नहीं, भूतों की कहानियों के दीवाने हैं पॉडकास्ट सुनने वाले, टॉप-100 की लिस्ट में चौंकाने वाला ट्रेंड

यह भी पढ़ें- जवानी में फिर से लौटा बचपन! खिलौने खरीदने से लेकर पुरानी हॉबी तक, क्यों बढ़ रहा युवाओं में किडल्टिंग का क्रेज?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।