जवानी में फिर से लौटा बचपन! खिलौने खरीदने से लेकर पुरानी हॉबी तक, क्यों बढ़ रहा युवाओं में किडल्टिंग का क्रेज?
किडल्टिंग एक नया ट्रेंड है जिसमें युवा तनाव भरी जिंदगी से सुकून पाने के लिए अपने बचपन के शौक फिर से अपनाते हैं।

किडल्टिंग का नॉस्टेल्जिया कनेक्शन (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम सभी एडल्टिंग का मतलब अच्छे से जानते हैं लेकिन क्या आपने कभी किडल्टिंग सुना है? अब आप सोच रहे होंगे कि इसका बच्चों के गुड्डे-गुड़ियों के खेल से कोई कनेक्शन है, तो बता दें कि यह भी युवाओं से जुड़ा ही एक ट्रेंड है, जो इन दिनों लोगों को खूब पसंद आ रहा है। चलिए इस ट्रेंड के बारे में जानते हैं और यह भी कि आखिर क्यों युवा जवानी छोड़ बचपन पसंद कर रहे हैं।
क्या है किडल्टिंग?
किडल्टिंग वो नया ट्रेंड है जो तनाव भरी जिंदगी में सुकून की तलाश करता है। इसमें युवा अपने बचपन के किसी शौक, हॉबी या पसंद को फिर से फॉलो करते हैं और उस खुशी को महसूस करते हैं, जिसे जवानी में उन्होंने कहीं खो दिया था। यह तरीका स्ट्रेस कम करने के साथ ही हंसी-ठिठोली करने का भी एक मौका देता है।
किडल्टिंग का नॉस्टेल्जिया कनेक्शन
इसे लेकर वेल एंड गुड की रिपोर्ट के अनुसार, किडल्टिंग से यंग जेनरेशन को नॉस्टेल्जिया की फीलिंग आती है। यह साइकोलॉजी उनके इनर चाइल्ड को हील करने में बड़ी मददगार है। नतीजतन उनका मूड और किसी काम करने की क्षमता के साथ क्रिएटिविटी भी बेहतर होती जाती है।
खुद पर खर्च करना बनी युवाओं की खुशी
हाल ही के हैरिस पोल के सर्वे में सामने आया कि अमेरिका में करीब 65% युवाओं ने जून 2025 से जून 2026 यानी पिछले एक साल के अंदर खुद की खुशी के लिए 100 डॉलर से ज्यादा खर्च किए। इसमें 13% लोग ऐसे थे जिन्होंने इस अवधि के दौरान अपने ऊपर 46,310 से ज्यादा का खर्चा किया। इनमें से आधे लोगों ने माना कि ऐसा करना उनकी सेल्फ केयर का एक हिस्सा था।
बड़े खरीद रहे बच्चों के खिलौने
अमेरिका के अलावा फ्रांस भी किडल्टिंग ट्रेंड की सबसे बड़ी मार्केट बन गई है। दरअसल, यहां लोगों में बच्चों के खिलौने खरीदने के प्रति आकर्षण ज्यादा देखने को मिलता है। इसकी वजह से फ्रांस के बाजारों का टर्नओवर 1.3 अरब यूरो तक पहुंच गया। ताज्जुब की बात यह कि ये आंकड़े देश में सालभर में बिकने वाले खिलौनों की बिक्री के 29% हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।