बच्चे के कपड़े हो गए हैं छोटे? उन्हें फेंकने के बजाय इन 10 स्मार्ट तरीकों से दोबारा कर सकते हैं इस्तेमाल
बच्चों के छोटे हो चुके कपड़ों को फेंकने के बजाय, उन्हें कई क्रिएटिव तरीकों से दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

बच्चों के पुराने कपड़ों का ऐसे करें इस्तेमाल (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बच्चे कितनी जल्दी बड़े हो जाते हैं पता ही नहीं चलता। जितनी जल्दी-जल्दी वो बड़े होते हैं, उनके कपड़े उतनी ही जल्दी छोटे होते जाते हैं। ऐसे में मजबूरन कई बार माता-पिता इन कपड़ों को फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं बच्चों के इन पुराने कपड़ों का आप रीयूज भी कर सकते हैं?
जी हां, बच्चों के पुराने कपड़ों को आप कई तरीकों से फिर से इस्तेमाल में ला सकते हैं। इससे न सिर्फ पैसों की बचत होची है, बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचता। आइए जानें बच्चों के पुराने कपड़ों को आप फिर से कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे इस्तेमाल करें बच्चों के पुराने कपड़े?
- छोटे कपड़ों से बनाएं नए डिजाइन के कपड़े- अगर कपड़े थोड़े छोटे हो गए हैं, तो उन्हें काट-छांटकर नए डिजाइन में बदल सकते हैं।जैसे कि टी-शर्ट को क्रॉप टॉप या फ्रॉक में बदलना या पैंट को शॉर्ट्स बनाना एक अच्छा ऑप्शन है।
- कुशन कवर या तकिए के कवर बनाएं- पुरानी शर्ट या फ्रॉक से आप खूबसूरत कुशन या तकिए का कवर बना सकते हैं।
- डस्टिंग क्लॉथ के रूप में इस्तेमाल करें- कॉटन के पुराने कपड़े सफाई के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर घर की सफाई में इस्तेमाल किया जा सकता है।
- सॉफ्ट टॉय या खिलौने बनाएं- पुराने कपड़ों से बच्चों के लिए सॉफ्ट टॉय बनाना एक क्रिएटिव आइडिया है, जो बच्चों के लिए इमोशनल वैल्यू भी रखता है।
- मेमोरी क्विल्ट (यादों की रजाई) बनाएं- बच्चों के अलग-अलग पुराने कपड़ों के टुकड़ों को जोड़कर एक खूबसूरत क्विल्ट बना सकते हैं। ये उनके बचपन की यादों को सहेजने का अनोखा तरीका है।
- बैग या पाउच तैयार करें- पुराने जींस या मोटे कपड़ों से आप स्टाइलिश बैग, पाउच या लंच बैग बना सकते हैं।
- छोटे भाई-बहनों या जरूरतमंदों को दें- अगर कपड़े अच्छी स्थिति में हैं, तो उन्हें छोटे बच्चों या जरूरतमंदों को दे सकते हैं।
- हेयर एक्सेसरीज बनाएं- पुराने कपड़ों से हेयर बैंड, स्क्रंची या क्लिप कवर बनाए जा सकते हैं।
- प्लांट पॉट कवर बनाएं- घर में पौधों के गमलों को सजाने के लिए पुराने कपड़ों से कवर बनाना एक शानदार आइडिया है।
- DIY क्राफ्ट प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल करें- बच्चों के साथ मिलकर पुराने कपड़ों से क्राफ्ट बनाना एक मजेदार एक्टिविटी हो सकती है।