विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सेलिब्रिटी नहीं, भूतों की कहानियों के दीवाने हैं पॉडकास्ट सुनने वाले, टॉप-100 की लिस्ट में चौंकाने वाला ट्रेंड

Published: Sun, 22 Nov 2026 03:29 PM (IST)

राज शामानी यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा सब्सक्राइब्ड पॉडकास्टर बन गए हैं, और भारत में भी टॉप पर हैं। 

इंडिया की टॉप-100 पॉडकास्टर लिस्ट में हॉरर स्टोरीज भी शामिल (Image Source: AI Generated)

इंडिया की टॉप-100 पॉडकास्टर लिस्ट में हॉरर स्टोरीज भी शामिल (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर पॉडकास्ट का क्रेज लोगों में इन दिनों बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में पॉडकास्टर राज शामानी ने इसी फील्ड में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, क्योंकि वो यूट्यूब पर दुनियाभर में सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर के साथ पहले नंबर पर आ चुके हैं। इसके बाद हम पॉडकास्ट सुनने वालों की पसंद पर बात न करें, ऐसा हो ही नहीं सकता। 

इंडिया की टॉप-100 लिस्ट में राज शामानी की पहली रैंक 

अगर हम इंडिया में स्पॉटीफाई के टॉप-100 लिस्ट पर नजर डालें, तो इसमें राज शमानी का नाम पहले नंबर पर है। बता दें कि भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में उनका नाम छा चुका है। उनके चैनल फिगरिंग आउट ने 2.2 करोड़ को क्रॉस कर अमेरिका तक के कई बड़े पॉडकास्टर को पछाड़ दिया है।

हॉरर स्टोरीज के फैन हैं लोग 

इसमें भी सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि पॉडकास्ट सुनने वालों में हॉरर स्टोरी लोगों की पहली पसंद है। इस लिस्ट में कम से कम 16 हॉरर शोज टॉप पर बने हुए हैं। वहीं, एपल पॉडकास्ट की इस सूची में अलग-अलग टॉपिक्स कई प्रोग्राम शामिल किए गए हैं, इसमें पहले नंबर पर ‘द स्टोरी ऑफ महाभारत’, दूसरे पर ‘फिगरिंग आउट’, तीसरे पर ‘ग्लोबल न्यूज पॉडकास्ट’, चौथे पर ‘द डेली ब्रीफ’ और पांचवें पर ‘फिनशॉट्स डेली’ का नाम है। 

नामी चेहरों से ज्यादा विषयों पर फोकस 

पॉडकास्ट की ऑडियंस नामी चेहरों को इतनी तवज्जो नहीं दे रही, क्योंकि उसका विषय उनके लिए कहीं ज्यादा मायने रख रखता है। यही वजह है रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्यों से जुड़े कई अलग-अलग शोज टॉप-100 में जगह बनाए हुए हैं। वहीं, इसमें राज शामानी के साथ ही अक्षय हॉरर पॉडकास्ट और अमान पारकर के नाम भी शामिल हैं। 

धर्म ही नहीं बिजनेस और फाइनेंस भी पसंद 

इस लिस्ट में 100 सबसे बेहतरीन शोज में जहां एक तरफ हॉरर और पौराणिक कहानियों का दबदबा है, तो वहीं बिजनेस और फाइनेंस पर सुनने वालों की भी कमी नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि सूची में बिजनेस से जुड़े 15 और खबरों से जुड़े 22 शोज शामिल हैं। इसके अलावा, तकनीक की जानकारी देने वाले 8 पॉडकास्ट इसका हिस्सा हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।