विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉस से झगड़े के बाद धड़ाधड़ भेज रहे हैं रिज्यूमे? 'Rage Applying' कहीं बन ना जाए आपके करियर की सबसे बड़ी गलती

Published: Thu, 12 Nov 2026 07:00 AM (IST)

युवाओं में बढ़ता वर्क प्रेशर और वर्क-लाइफ बैलेंस की कमी 'रेज अप्लाइंग' का कारण बन रही है, जहां वे गुस्से में कई कंपनियों में अप्लाई करते हैं।

रेज अप्लाइंग बन सकता है गलत करियर मूव? (AI Generated Image)

रेज अप्लाइंग बन सकता है गलत करियर मूव? (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। काम का बढ़ता दबाव और वर्क-लाइफ बैलेंस की कमी के कारण युवाओं में स्ट्रेस एक आम समस्या बन गई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर अक्सर रेज अप्लाइंग का ट्रेंड देखने को मिल जाता है। बॉस से बहस होने पर या किसी मीटिंग में अपमान महसूस होने पर युवा गुस्से में एक साथ दर्जनों कंपनियों में जॉब अप्लाई करना शुरू कर देते हैं। 

पहली नजर में ये राहत देने वाला लग सकता है कि नई कंपनी में वर्क कल्चर अच्छा मिल सकता है या वर्क-लाइफ बैलेंस अच्छा रहेगा। हालांकि, अगर इस बारे में ध्यान से सोचा जाए, तो ये कदम करियर की एक बड़ी भूल भी साबित हो सकती है। आइए जानें कैसे। 

क्या है रेज अप्लाइंग?

रेज अप्लाइंग यानी गुस्से में आकर नौकरी की तलाश करना और एक साथ कई कंपनियों में अप्लाई कर देना। जब कोई कर्मचारी अपनी नौकरी या वर्क कल्चर से परेशान हो जाता है, तो वो गुस्से में बिना सोचे-समझे कई कंपनियों में धड़ाधड़ रिज्यूमे भेजना शुरू कर देता है। उसका मकसद अपनी वर्तमान की नौकरी से तुरंत छुटकारा पाना होता है। 

कैसे बन सकता है ये करियर की सबसे बड़ी भूल?

कई बार ऐसा हो जाता है कि गुस्से में आप सिर्फ अपनी नौकरी बदलने पर ध्यान देते हैं और नई कंपनी के पैकेज, वर्क एनवायरनमेंट और अपनी जॉब प्रोफाइल को ठीक से समझने का समय नहीं लेते। ऐसे में हो सकता है कि नई कंपनी में काम का माहौल पुरानी कंपनी से भी बुरा हो। 

एक गलती ये भी हो सकती है कि गुस्से में हम कई बार अपना रिज्यूमे ठीक से चेक नहीं करते। ऐसे में या तो वो रिज्यूमे उस प्रोफाइल के लिए सही नहीं होता या उसमें गलतियां होती हैं, जिसके कारण रिजेक्शन का सामना करना पड़ता है और फ्रस्ट्रेशन और ज्यादा बढ़ जाता है। 

कई बार ऐसा भी होता है कि नौकरी बदलने के चक्कर में आप रिक्रूटर के सामने काफी डेस्परेट नजर आने लगते हैं। इसके कारण वो आपको कम सैलरी ऑफर करते हैं या आपको सीनियर पोजीशन नहीं देते। इस स्थिति में आपकी बार्गेनिंग पावर रिक्रूटर के सामने कम हो जाती है। इसलिए रेज अप्लाइंग की जगह शांत दिमाग से पहले सोचें और उन्हीं जगहों पर अप्लाई करें, जहां आपको बेहतर पैकेज मिले और जॉब प्रोफाइल भी आपके लायक हो।


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।