दीवाली पार्टी और मेहमाननवाजी के बाद अब करें बॉडी को रीसेट, पुरानी रूटीन में लौटने के लिए अपनाएं ये टिप्स
दीवाली की भागदौड़ और लेट नाइट पार्टियों के बाद शरीर को फिर से ऊर्जावान बनाने के लिए ये उपाय अपनाएं।

फेस्टिव सीजन के बाद थकान उतारने के लिए टिप्स (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली की भागदौड़ और लेट नाइट पार्टी के बाद शरीर पूरी तरह से टूट जाता है, क्योंकि न तो नींद पूरी होती है और न ही बॉडी रिसेट हो पाती है। ऐसे में अपने पुरानी रूटीन लाइफ की तरफ दोबारा से लौटना किसी चुनौती से कम नहीं लगता। अगर आप भी इसी परेशानी का हल चाहते हैं और तन-मन को तरो-ताजा करने के तरीके खोज रहे हैं, तो यहां बताए गए टिप्स आपके काम आ सकते हैं।
हल्का खाना खाएं
फेस्टिव सीजन के समय ज्यादा तला-भुना और मीठा खाने के बाद कई लोग गिल्ट की वजह से खाना ही छोड़ देते हैं। जबकि हल्का खाना जैसे-खिचड़ी, दलिया, सूप, ओट्स, सीड्स और नट्स हेल्दी विकल्प डाइट में शामिल करने में समझदारी है।
क्लीन-अप कराएं
जहरीली हवा और हेवी मेकअप से त्वचा थकान के साथ ही बेजान दिखने लगती है। इसके लिए क्लीन-अप सेशन बुक किया जा सकता है। यह डेड स्किन हटाने और चेहरे को रिलैक्स करने में मददगार है। अगर घर पर क्लीन-अप करने की सोच रहे हैं, तो पहले कच्चे दूध से क्लीनिंग करने के बाद चेहरे की मसाज करें। फिर माइल्ड स्क्रबिंग के बाद चंदन या मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाकर सादे गुनगुने पानी से धो लें।
बॉडी और हेड मसाज
गुनगुने नारियल तेल से सिर की मसाज करें, उंगलियों के पोरों से सिर में धीरे-धीरे तेल लगाकर आराम दें। वहीं, बॉडी मसाज के लिए तिल का तेल चुनें। इसे गुनगुना करके मांसपेशियों के दर्द और जकड़न को दूर करें।
पैरों को गुनगुने पानी में रखें
कई दिनों के भागदौड़ के बाद जब हम आराम करने बैठते हैं, तो पैरों में खासकर पिंडलियों में दर्द महसूस करते हैं। इसे दूर करने के लिए एक बड़े टब में पानी गुनगुना करके उसमें एप्सम सॉल्ट और नींबू का रस डालें। इसमें अपने पैर 30 मिनट तक डुबोए रखें, आप पाएंगे कि दर्द और थकान पहले से कम हो गई है।
खुद को हाइड्रेट रखें
काम के चक्कर में पानी पीना भूल जाना एक आम समस्या है, यह भी थकान का एक बड़ा कारण है। दिनभर में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीने के साथ ही नींबू पानी, नारियल पानी और जीरा-अजवाइन का उबला पानी भी पीते रहें। ध्यान रखें कि इस दौरान डीप फ्राइड और पैकेट वाली चीजों से परहेज करना है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।