विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हर छोटी बात पर बिगड़ जाता है मूड और दूसरों की राय लगती है बुरी? कम EQ वाले लोगों में दिखती हैं ये खास आदतें

Published: Mon, 09 Nov 2026 11:30 AM (IST)

इमोशनली कमजोर होना व्यक्ति के रिश्तों, सेहत और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करता है।

इमोशनली कमजोर होने के संकेत (Image Source: AI Generated)

इमोशनली कमजोर होने के संकेत (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किसी व्यक्ति का इमोशनली कमजोर होना सिर्फ उसे ही मन से हारा हुआ नहीं बनाता, बल्कि यह उसके रिश्ते, सेहत, और रोजमर्रा के जिंदगी को भी बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। जिस तरह हाई आईक्यू जिंदगी को व्यावहारिक तरीके से जीने के लिए जरूरी है, उसी तरह ज्यादा ईक्यू जिंदगी में मन को संतुलित रखने और शांतिपूर्वक जीने की अनिवार्य शर्त है। 

ऐसे में आइए इमोशनली कमजोर लोगों से जुड़े उन संकेतों को जानते हैं, जिनपर अगर काम नहीं किया गया, तो मेंटल हेल्थ बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। 

इमोशनली कमजोर होने का क्या मतलब है? 

कम ईक्यू आपको अपनी भावनाओं को समझने और उसपर नियंत्रण करने की क्षमता छीन लेता है। इसके कई ऐसे संकेत हैं जिन्हें खुद के साथ आप अपने आसपास लोगों में भी पहचान कर सकते हैं: 

हमेशा खुद को सही मानना 

कुछ लोग ऐसे होते हैं जो किसी बाहर में जब तक अपने आप को सही साबित नहीं कर लेते, तब तक अड़े रहते हैं। यह इमोशनली कमजोर लोगों की निशानी है, क्योंकि वो खुद को हारता हुआ नहीं देख सकते। ऐसे लोगों की डिक्शनरी में हारना शामिल नहीं होता, यह उन्हें मन से तोड़ सकता है।  

दूसरों की भावनाओं से अनजान 

जिनका ईक्यू बहुत कम होता है, वो सिर्फ अपनी ही भावनाओं को समझ को पाते हैं। अगर कभी उनका पार्टनर या कोई दोस्त अपना गुस्सा या नाराजगी जाहिर करता है, तो उन्हें यह बात अटपटी और नापसंद लग सकती है। इतना ही नहीं, किसी के अपनी भावनाओं को शेयर करने पर उन्हें चिढ़ हो सकती है। 

बिना सोचे-समझे बर्ताव करना 

किसी भी स्थिति में उसे समझने के बजाय इनका दिमाग केवल अपनी भावनाओं के इर्द-गिर्द घूमता है। यही वजह है कि इमोशनली कमजोर लोग बिना सोचे-समझे बर्ताव करते दिखते हैं और उनका मन भी बार-बार बदलता रहता है। इनको पता ही नहीं होता कि कब, क्या और कहां कहना है। 

अपनी परेशानी के लिए दूसरों को दोष देना 

मन से कमजोर लोगों के दूसरों की परेशानी के तो मायने नहीं और अपनी परेशानी के लिए भी ये दूसरों को ही दोष देते नजर आते हैं। ‘फलां के ऐसा कहने या करने से, यह सब हुआ’ इनका पसंदीदा डायलॉग होता है। 

परिस्थितियों का सामना ठीक से न कर पाना 

किसी भी स्थिति को ठीक से न समझ पाना और अपनी ही फीलिंग्स को सेंटर में रखना इमोशनली स्टेबल न होने की पहचान है। यही वजह है कि इनके रिश्ते भी ज्यादा समय तक नहीं टिकते और अक्सर अकेलेपन का भी शिकार होते हैं। 

यह भी पढ़ें- कभी पुरुषों के जख्मों पर लगाए जाते थे सैनिटेरी पैड, फिर कैसे बने महिलाओं के पीरियड हाइजीन का साथी?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।