Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Raksha Bandhan 2023: इस रक्षाबंधन अपने घर को इस तरह सजाएं और राखी की थाली को भी दें यूनिक लुक

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 01:27 PM (IST)

    Raksha Bandhan 2023 देशभर में राखी का त्योहार 30 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। यह त्योहार भाई-बहन के प्यार को दर्शाता है। त्योहार के कुछ दिन पहले से ...और पढ़ें

    Hero Image
    Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर इस तरह सजाएं घर

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Raksha Bandhan 2023: हिन्दू धर्म में हर त्योहार को खूब धूमधाम से मनाया जाता है। त्योहार में लोग घर को सजाते हैं, पकवान बनाते हैं और खूब एन्जॉय करते हैं। इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। इस दिन बहन अपने भाइयों को राखी बांधती है और भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है। बस कुछ ही दिनों बाद रक्षाबंधन का त्योहार है। ऐसे में आप घर को सजाने की तैयारियां भी शुरु कर दी होंगी। अगर आप इस साल रक्षाबंधन पर कुछ खास डेकोर की तलाश में है, तो हम आपके लिए कुछ डेकोर आइडियाज लेकर आए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रक्षाबंधन पर थाली डेकोरेट कैसे करें

    रक्षाबंधन पर थाली डेकोरेट करने के लिए आप रंग-बिरंगे फूलों का इस्तेमाल कर सकती हैंI इसके लिए आप एक स्टील की थाली लें और इसे अपने पसंदीदा फूलों से सजाएं। इसके लिए आप फूलों की पंखुड़ियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। फूलों के साथ ही सुंदर पत्तों को भी रखा जा सकता है। इसके अलावा आप जरी-गोटों से भी अपनी थाली को डेकोरेट कर सकती हैं।

    रक्षाबंधन पर घर को इस तरह सजाएं

    घर के मेन गेट पर आप फूलों की या कलर्स की एक सुंदर रंगोली बना सकती हैं। अक्सर दिवाली में हम रंगोली बनाते हैं, जिनके कलर्स बच जाते हैं और इन्हीं का इस्तेमाल करके आप रंगोली बना सकती है। इसके अवाला अगर आप फूलों की रंगोली बनाना चाहती हैं, तो घर की चौखट पर लाल, पीले और पत्तों की मदद से रंगोली बना सकती हैं।

    घर में सेल्फी प्वाइंट बनाएं

    हर त्योहार में तस्वीर लेना बहुत जरूरी होता है। तस्वीरें इन पलों की यादों को संजोकर रखती है। रक्षाबंधन पर फोटोज क्लिक करने के लिए आप फोटो बूथ या सेल्फी प्वाइंट बना सकती हैं। इसके लिए आपको एक सुंदर बैकग्राउंड बनाना होगा। इसके लिए एक आप किसी भी चादर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस चादर पर लाइट्स लगा सकती हैं या कोई क्राफ्ट का आइटम भी पिन कर सकती हैं।

    फोटो वॉल

    रक्षाबंधन पर घर सजाने के लिए आप फोटो वॉल भी बना सकती हैं। इस वॉल को लाइट्स की मदद से सजा कर इसमें आपकी और अपके भाई और फैमली की फोटोज टांग सकती हैं।

    इंडोर प्लांट्स और ताजे फूलों से सजाएं

    रक्षाबंधन पर घर को सजाने के लिए ताजें फूलों और इंडोर प्लांट्स का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप इंडोर प्लांट्स के पौट्स को घर में रखें। इसके साथ ताजें फूलों का वास भी जरूर रखें। ये देखने में ये बहुत खूबसूरत होते हैं और साथ ही सुकून देने वाले होते हैं।

    Pic Credit: Freepik