Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संतों, रिश्तेदारों के सम्मान में रख लिया था 23 अक्षरों का नाम, मिलिए स्पेन के मशहूर चित्रकार Pablo Picasso से

    Updated: Mon, 08 Apr 2024 09:12 PM (IST)

    आज हम आपको स्पेन के एक ऐसे महान चित्रकार के बारे में बताएंगे जिन्होंने महज 7 साल की उम्र में ही अपने पिता से पेंटिंग सीखना शुरू कर दिया था। अपने करियर में उन्होंने 1.5 लाख से ज्यादा कृतियां बनाईं। दरअसल हम पाब्लो पिकासो की बात कर रहे हैं जिन्होंने 8 अप्रैल साल 1973 में आखिरी सांस ली थी। आइए आपको बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ खास किस्से।

    Hero Image
    Pablo Picasso 51st Death Anniversary: 8 अप्रैल, 1973 में पिकासो ने ली थी आखिरी सांस

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Pablo Picasso 51st Death Anniversary: पाब्लो पिकासो स्पेन के महान चित्रकार थे। 20वीं शताब्दी के कलाकारों का जिक्र करें, तो उनका नाम सबसे ऊपर आता है। दरअसल, आज ही के दिन 8 अप्रैल, 1973 में पिकासो ने आखिरी सांस ली थी। उनका जन्म 25 अक्टूबर 1881 को मलागा, स्पेन में हुआ था। पिता आर्ट टीचर थे, ऐसे में चित्रकारी की शुरुआती शिक्षा उन्हें अपने पिता से ही मिली। पिता का मानना था कि कला, तो पिकासो के खून में ही होगी। पिकासो के मुंह से निकला पहला शब्द लैपिज था, जिसका स्पेनिश में अर्थ पेंसिल होता है। आइए इस दिन आपको बताते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    7 साल की उम्र में पिता से सीखी पेंटिंग

    आपको जानकर हैरानी होगी कि पिकासो ने अपने पिता से महज 7 साल की उम्र में ही पेंटिंग सीखना शुरू कर दिया था। उनका पूरा नाम 'पाब्लो डिएगो जोस फ्रांसिस्को डी पाउला जुआन नेपोमुसेनो मारिया डे लॉस रेमेदिओस स्पिरियानो दे ला सांटिसिमा विलास मटिपिरिया पिकासो' है। दरअसल, यह इतना लंबा इसलिए है क्योंकि उनके नाम में रिश्तेदारों और संतों के नाम भी जुड़े हुए हैं। रूइज उनके पिता और मां का सरनेम है। दुनिया आज उन्हें उनके नाम के पहले और आखिरी अक्षर यानी पाब्लो पिकासो से जानती है।

    यह भी पढ़ें- क्या आप भारत की पहली महिला वकील को जानते हैं, जिन्हें महिला होने के कारण नहीं मिल पाई थी स्कॉलरशिप

    मोनालिसा की पेंटिंग चुराने का आरोप

    साल 1911 में पेरिस के लूव्र म्यूजियम से मोनालिसा की एक चर्चित पेंटिंग चोरी हो गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया, जिसने बताया था कि इस चोरी में पिकासो का हाथ है। इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर लंबे समय तक पूछताछ भी की गई थी। आपको बता दें, कि अगले 2 साल तक पुलिस ने मामले की जांच की, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा।

    इसके बाद विन्सेन्जो नाम के शख्स के पास मोनालिसा की पेंटिंग पाई गई। वहीं दूसरी तरफ आर्ट लॉस रजिस्टर के मुताबिक, पिकासो द्वारा बनाई गई एक हजार से ज्यादा कलाकृतियां खो गई या चोरी हो गई हैं। 2010-12 के बीच में ऐसी कई घटनाएं सामने आईं जिनमें उनकी पेंटिंग चुराए जाने की जानकारी मिली थी। दिलचस्प बात है कि आज भी पिकासो की पेंटिंग्स की चोरी जारी है।

    पिकासो से जुड़ी दिलचस्प बातें

    1) 9 साल की उम्र में पिकासो ने अपनी पहली पेंटिंग 'ले पिकाडोर' पूरी की थी।

    2) पाब्लो पिकासो पेंटर के अलावा मूर्तिकार और लेखक भी थे। उन्होंने 300 कविताएं और नाटक लिखे हैं।

    3) पिकासो जब पैदा हुए तो दाई ने उन्हें मृत समझकर मेज के ऊपर छोड़ दिया था।

    4) पिकासो ने अपने 78 साल के करियर में 1,47,800 से अधिक कलाकृतियां बनाई।

    5) पिकासो की सबसे महंगी पेंटिंग 2015 में 1493 करोड़ रुपए में नीलाम हुई थी।

    6) पिकासो पशु प्रेमी थे। उनके पास एक चूहा, कछुआ, बंदर, कई बिल्लियां और कुत्ते थे।

    यह भी पढ़ें- महर्षि सुश्रुत ने की थी दुनिया की पहली प्लास्टिक सर्जरी, जानिए इससे जुड़ी खास बातें

    Picture Courtesy: X