एक भूल और नया स्वेटर भी दिखने लगेगा सालों पुराना, कपड़े धोते समय ये गलतियां खराब कर देती हैं क्वालिटी
सर्दियों में गर्म कपड़े धोना चुनौती भरा होता है, और गलत तरीके से धोने पर नए स्वेटर भी पुराने लगने लगते हैं।

ऊनी कपड़ों को भी धोने का है अलग तरीका (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम में कपड़े धोना एक बड़ी चुनौती है क्योंकि एक तो धोने के बाद ये इतने भारी हो जाते हैं कि इन्हें निचोड़ना बहुत मुश्किल हो जाता है। दूसरा कम धूप और ओस की वजह से इन्हें जल्दी से सुखाया भी नहीं जा सकता। पर इन दोनों परेशानियों के अलावा भी एक समस्या है जिसपर हमारा ध्यान ही नहीं जाता और वो है गर्म कपड़ों को गलत तरीके से नए स्वेटर का भी पुराना लगने लगना। इससे बचने के लिए ऐसी कुछ बातें हैं जिनका खास ध्यान रखा जाना चाहिए।
गर्म पानी से गर्म कपड़े न धोएं
गर्म कपड़ों को गर्म पानी से धोने की भूल बिल्कुल भी न करें क्योंकि ऊनी कपड़ों का फैब्रिक बहुत सेंसीटिव होता है। इससे कपड़ों के रेशे सिकुड़कर उसे सख्त बना देते हैं। ऐसा बार-बार करने से कपड़ों में दरारे जैसी भी दिखाई देने लगती हैं। आपने खुद भी देखा होगा कि मुलायम ऊनी कपड़े जब गर्म पानी से धोने के साथ सूखते हैं, तो उनमें पहले जितनी सॉफ्टनेस नहीं रहती।
रगड़ने की भूल
गर्म कपड़ों को धोने से पहले हमेशा उल्टा कर लेना चाहिए। वहीं, उनपर जिद्दी दाग लगे होने पर ज्यादा रगड़ने की भी कोशिश न करें। यह तरीका ऊनी रेशों को कमजोर करने के साथ ही उनकी रौनक गायब कर देता है। फिर इससे कपड़ों में रोएं भी जल्दी आने लगते हैं।
सुखाने का गलत तरीका
कपड़ों को जोर से रगड़ने के अलावा निचोड़ना भी उनकी क्वालिटी को खराब कर देता है। इस तरह से कपड़ों के रेशे खींचकर अपना आकार खो देते हैं, जिसके चलते वो ज्यादा ढीले-ढाले या खिंचे हुए से लग सकते हैं। सही तरीका है कि कपड़ों को पानी से निकालने के बाद हल्के हाथ से दबाकर पानी निकाला जाए। आप चाहे तो तौलिए पर रखकर भी इनका पानी सोख सकते हैं। इसके अलावा, ड्रायर से भी कपड़े सुखाने से बचना चाहिए।
सामान्य डिटर्जेंट का इस्तेमाल
गर्मियों के कपड़ों और ऊनी कपड़ों के फैब्रिक में बहुत बड़ा फर्क होता है। ऐसे में इन्हें किसी भी डिटर्जेंट से नहीं धोया जा सकता है। ध्यान रखें कि वूलन कपड़ों के लिए माइल्ड या खास वूलन डिटर्जेंट का ही इस्तेमाल करें।
हैंगर में टांगना
गीले ऊन का वजन बहुत ज्यादा होता है और इन्हें हैंगर में टांगने से कपड़ा ज्यादा खिंच सकता है। इन्हें सपाट जगह जैसे- चारपाई, टेबल या स्टैंड पर ही डालें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।