अब mpox वायरस ने बजाई खतरे की घंटी, कई लोग चपेट में- जानिए इसके लक्षण और कैसे करें बचाव
कोरोना महामारी से दुनिया अभी उभरी ही थी कि अब एमपॉक्स वायरस ने सबको चौंका दिया है। हालांकि यह केस ब्रिटेन में मिला है। जिस व्यक्ति में संक्रमण पाया गया है उसकी ट्रैवल हिस्ट्री यूगांडा की है। इसके साथ ही जिस व्यक्ति में संक्रमण पाया गया है उसके संपर्क में आने वाले लोगों की भी गहनता से जांच की जा रही है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इग्लैंड में गंभीर एमपॉक्स वेरिएंट का नया मामला पाया गया है, जो चिंता का विषय है। बता दें कि पूर्वी ससेक्स में गंभीर क्लैड आईबी एमपॉक्स का एक नया मामला सामने आया है, जिससे पुष्टि होती है कि व्यक्ति हाल ही में युगांडा से लौटा था।
यह जानकारी इसलिए भी अहम है कि अक्टूबर 2024 के बाद से इंग्लैंड में यह छठा मामला है। संक्रमित हुए व्यक्ति के करीबी संपर्कों की निगरानी की जा रही है और परीक्षण और टीकाकरण भी किया जा रहा है। चूंकि यह वायरस अब तेजी से फैल रहा है तो एमपॉक्स वायरस के इस नए वेरिएंट के बारे में जानना महत्वपूर्ण है ताकि हम इसके प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठा सकें। क्योंकि इस वायरस से रक्षा के लिए जागरूकता भी बहुत जरूरी है।
क्या होते हैं एमपॉक्स वायरस के लक्षण?
एमपॉक्स को समझने से पहले यह जानना भी अहम है कि इस वायरस के लक्षण क्या होते हैं। ताकि आपको पता रहे कि एमपॉक्स होने पर मरीज का शरीर किस तरह से रिएक्ट करता है।
- बुखार
- सिरदर्द
- मांसपेशियों में दर्द
- थकान
- घाव और फुंसियां
इन लक्षणों को पहचानना महत्वपूर्ण है ताकि हम जल्दी से जल्दी मरीज को डॉक्टर के पास ले जाया जा सके और उसे अच्छा ट्रीटमेंट दिया जा सके। असल में ऐसा इसलिए भी जरूरी है क्योंकि कई बार जब हम लक्षण ठीक से नहीं पहचान पाते हैं तो ईलाज भी ठीक नहीं हो पाता।
कैसे फैलता है एमपॉक्स वायरस?
एमपॉक्स वायरस का संचरण मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से होता है। वायरस के संचरण के तरीकों में शामिल यह कुछ चीजें शामिल हैं।
- संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आना
- संक्रमित व्यक्ति के शरीरिक तरल पदार्थों के संपर्क में आना
- संक्रमित व्यक्ति के घावों और फुंसियों के संपर्क में आना
कैसे होगा एमपॉक्स वायरस का उपचार?
इस वायरस से निपटने के लिए यूं तो कोई खास दवा नहीं है। लेकिन जरूरी कदम उठाकर आप इस वायरस का उपचार कर सकते हैं।
- एंटीवायरल दवाएं
- संक्रमित व्यक्ति के लक्षणों का प्रबंधन
- संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोगों की निगरानी
यह भी पढ़ें : पहले Republic Day पर किस देश का राष्ट्रपति बना था भारत का मेहमान? दिलचस्प है किस्सा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।