न कोई इंसान, न फिजिकल टच! इस अनोखे डेटिंग शो में AI से इश्क लड़ा रहे हैं कंटेस्टेंट्स, हैरान कर देगी कहानी
दक्षिण कोरिया में 'माई एआई पार्टनर: स्ट्रेंज लव' नामक एक अनोखा रियलिटी शो शुरू हुआ है, जहां प्रतिभागी इंसानों की बजाय एआई पार्टनर को डेट कर रहे हैं।

दक्षिण कोरिया में शुरू हुआ अनोखा डेटिंग शो (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। एआई हमारी दुनिया में क्रांति ला रहा है। अभी तक इसका इस्तेमाल सिर्फ काम में किया जाता था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब लोग एआई को डेट भी कर रहे हैं? जी हां, दक्षिण कोरिया में एक ऐसा रियैलिटी शो शुरू हो रहा है, जिसने इंसानी रिश्तों को एआई से रिप्लेस कर दिया है।
दरअसल, इस रियैलिटी में भाग लेने वाली प्रतिभागी किसी इंसान को नहीं, बल्कि खुद की पसंद किए एआई को डेट कर रहे हैं। आइए जानें इन अनोखे रियैली शो के बारे में।
एआई पार्टनर के साथ डेट
दक्षिण कोरिया के इस अनोखे शो का नाम माय एआई पार्टनर: स्ट्रेंज लव है। इस शो के प्रतिभागी अपनी पसंद और जरूरतों के हिसाब से तैयार किए गए एआई पार्टनर के साथ डेट पर जाते हैं। हालांकि, ये एआई पार्टनर फिजिकली मौजूद नहीं होगा और सिर्फ टैबलेट की स्क्रीन पर दिखाई देते हैं। लेकिन इसकी खासियत है कि ये पुरानी बातों को पूरी तरह याद रखते हैं और खुद के फैसले लेते हैं।
शुरुआती झिझल और फिर दिल मिलने की कहानी
इस डेटिंग शो के एक प्रतिभागी और वेबटून आर्टिस्ट कियान84 का मानना था कि वो कभी किसी एआई के साथ इमोशनली इनवॉल्व नहीं हो सकते। हालांकि, जब उन्होंने गा-ही नाम के एआई पार्टनर के साथ वक्त बिताना शुरू किया, तो उनका नजरिया बदलने लगा। अपने एआई पार्टनर के साथ उन्होंने साइकलिंग की, घूमे-फिरे और पिकनिक भी एन्जॉय किया।
बाद में उन्होंने ना ही नाम के दूसरे एआई पार्टनर को चुना, जो उनके आइडियल पार्टनर के ज्यादा करीब थी। इसके बाद कियान84 का लगाव इस हद तक बढ़ गया कि वो अपने एआई पार्टनर को अपने तकिए के पास रखकर सोने लगे। उनका कहना है कि उनका एआई पार्टनर उन्हें उस सिक्योरिटी का एहसास करवाता है, जो उन्होंने इंसानी रिश्तों में मुश्किल से मिलती है।
क्या रिश्ते के लिए शरीर होना जरूरी है?
टीवी होस्ट जांग दो-योन ने भी इस शो में एआई पार्टनर को डेट करने का अनुभव लिया। एक खास मौके पर एआई ने जांग का पसंदीदा गाना बजाया और एक मशहूर फिल्मी सीन को दोहराया, जिस पर जांग ने उसके साथ डांस भी किया। इस खास पल में जांग को सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या किसी रिश्ते में पार्टनर का शारीरिक रूप से मौजूद होना जरूरी है?
