Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक बार नहीं, 6 बार Miss World का ख‍िताब जीत चुका है भारत; जानें अब तक क‍िस-क‍िसके स‍िर सजा ताज?

    Updated: Sat, 31 May 2025 02:39 PM (IST)

    भारत ने अब तक 6 बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है। मिस वर्ल्ड 2025 का ग्रैंड फिनाले आज हैदराबाद में आयोजित हो रहा है जिसमें जैकलीन फर्नांडीस और ईशान खट्टर अपनी लाइव परफॉर्मेंस देंगे। इस भव्य आयोजन में करीब 3500 खास मेहमान शाम‍िल होंगे और दुनिया भर की निगाहें हैदराबाद पर टिकी होंगी।

    Hero Image
    अब तक क‍िन-क‍िनके स‍िर पर सज चुका है म‍िस वर्ल्‍ड का ख‍िताब?

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। दुन‍िया के सबसे फेमस ब्‍यूटी कॉन्‍टेस्‍ट Miss World 2025 का आयोजन हैदराबाद में हो रहा है। आज यानी क‍ि 31 मई को इसका ग्रेंड फ‍िनाले है। 72वीं मि‍स वर्ल्‍ड कॉन्‍टेस्‍ट में 3500 से ज्‍यादा स्‍पेशल गेस्‍ट शाम‍िल होंगे। वहीं 71वीं मिस वर्ल्ड क्रिस्टिना पायजकोवा (Krystyna Pyszková) व‍िनर को ताज पहनाएंगी। आज इस खास मौके पर जैकलीन फर्नांडीस और ईशान खट्टर अपनी शानदार लाइव परफॉर्मेंस देंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान 2017 में Miss World का खि‍ताब जीत चुकीं मानुषी छिल्लर भी शाम‍िल होंगी। आपको बता दें क‍ि साल 2017 के बाद से ही भारत में इस ताज का इंतजार हो रहा है। इस प्रत‍ियोग‍िता की शुरूआत 1951 में हुई थी। इंड‍िया से अब तक 6 मह‍िलाएं म‍िस वर्ल्‍ड का ख‍िताब जीत चुकीं हैं। आज हम आपको 72वें मि‍स वर्ल्‍ड कॉन्‍टेस्‍ट के फ‍िनाले के मौके पर उन भारतीय हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने पूरी दुन‍िया में देश का नाम रोशन क‍िया है। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    रीता फारिया

    रीता फार‍िया ने 21 साल की उम्र में ही देश का नाम रोशन कर द‍िया था। इन्‍होंने ही भारत को सबसे पहले म‍िस वर्ल्‍ड का ख‍िताब द‍िलाया था। 1966 में वे पहली भारतीय मह‍िला बनीं, जिन्‍होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम क‍िया था। उस दौरान रीता फार‍िया काे बेस्ट इन स्वि‍म सूट और बेस्ट इन ईवनिंग गाउन जैसे टाइटल से भी नवाजा गया था। वो स‍िर्फ भारत ही नहीं बल्कि एशिया की भी पहली मिस वर्ल्ड बनी थीं। आपको बता दें क‍ि इनका जन्‍म मुंबई में 1945 में हुआ था।

    ऐश्वर्या राय

    ऐश्वर्या राय बच्‍चन पर‍िवार की बहू हैं। इन्हें खूबसूरती की मल्‍ल‍िका कहा जाता है। ऐश्वर्या ने 1994 में भारत को दूसरे म‍िल वर्ल्‍ड का ख‍िताब द‍िलाया था। इस ऐत‍िहास‍िक जीत के बाद ही ऐश्वर्या पूरी दुनिया में एक फेमस चेहरा बन गईं थी। हर तरफ उनकी नीली आंखों की ही चर्चा होती थी।

    डायना हेडन

    भारत को तीसरे म‍िस वर्ल्‍ड का ख‍िताब द‍िलाने वाली मह‍िला डायना हेडन थीं। वह एक क्लासिकल डांसर थीं। उन्‍होंने 1997 में ही ये ऐति‍हास‍िक जीत दर्ज की थी। इनका जन्म 1973 में हैदराबाद में हुआ था। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद उन्होंने कई टीवी एड और फिल्मों में भी काम किया।

    यह‍ भी पढ़ें: Miss World 2025: सवीडेन ने जीता था पहला मिस वर्ल्ड का ताज, ब्यूटी कॉम्पिटिशन के रूप में हुई थी इसकी शुरुआत

    युक्ता मुखी

    डायना के मिस वर्ल्ड बनने के दो साल बाद ही भारत काे एक और ख‍िताब म‍िल गया। कर्नाटक की युक्ता मुखी को 1999 में म‍िस वर्ल्‍ड का ताज पहनाया गया। मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद युक्‍ता ने फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन वो असफल रहीं। इसके बाद उन्‍होंने शादी कर ली।

    प्र‍ियंका चोपड़ा

    देसी गर्ल के नाम से मशहूर एक्‍ट्रेस प्र‍ियंका चोपड़ा ने साल 2000 में म‍िस वर्ल्‍ड का ख‍िताब जीता था। 18 साल की उम्र में वह ताज पहनने वाली 5वीं भारतीय महिला बनीं थीं। मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका ने बॉलीवुड में डेब्यू किया और इसके बाद वे एक के बाद एक सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ती गईं। आज स‍िर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी प्र‍ियंका चोपड़ा का जलवा है।

    मानुषी छिल्लर

    साल 2000 से ठीक 17 साल बाद हरियाणा की मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड के खिताब से नवाजा गया था। इसके बाद इन्‍हाेंने फिल्म ‘पृथ्वीराज सम्राट’ के जरिए बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया था। इसमें उन्होंने अपनी खूबसूरती से काफी लोगों का दिल जीत लि‍या था।

    यह भी पढ़ें: Miss World के मंच पर नंद‍िनी गुप्‍ता के ट्रेड‍िशनल लुक ने ब‍िखेरा जलवा, पटोला लहंगे ने लूटी वाहवाही