Miss World 2025: स्वीडन ने जीता था पहला मिस वर्ल्ड का ताज, ब्यूटी कॉम्पिटिशन के रूप में हुई थी इसकी शुरुआत
इस साल 72वां मिस वर्ल्ड (Miss World 2025) प्रतियोगिता भारत में आयोजित हुआ जिसका फिनाले 31 मई को है। यह प्रतियोगिता हैदराबाद में हो रही है। पहली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 1951 में लंदन में हुई थी जिसकी विजेता स्वीडन की किकी हाकानसन थीं। लेकिन इसकी शुरुआत कैसे हुई थी इस बारे में जानते हैं आप?

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इस साल 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता (Miss World 2025) भारत में आयोजित हुआ, जिसका फिनाले 31 मई को है। सुदंरता से जुड़ी इस प्रतियोगिता में दुनियाभर के कई देश हिस्सा लेते हैं। आपको बता दें कि मिस वर्ल्ड का फिनाले हैदराबाद में हो रहा है। मिस वर्ल्ड का खिताब (72nd Miss World) जीतने के लिए सभी प्रतिभागियों को अलग-अलग राउंड्स से गुजरना होता है और इनमें सुंदरता को नहीं परखा जाता, बल्कि और भी कई चीजें होती हैं, जो मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के लिए जरूरी हैं।
अभी मिस वर्ल्ड का ताज Krystyna Pyszková के पास है, जो इस इवेंट में शामिल होंगी। आज के फिनाले में विजेता को वे अपने हाथों से मिस वर्ल्ड का ताज पहनाएंगी। इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व नंदनी गुप्ता कर रही हैं। हर कोई बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है कि इस साल किस देश को यह खिताब मिलेगा, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इस प्रतियोगिता की शुरुआत कैसे हुई थी और मिस वर्ल्ड का खिताब सबसे पहले किसने जीता था। आइए जानें इस बारे में।
यह भी पढ़ें: तेलंगाना की धरती पर हुआ Miss World 2025 का भव्य आगाज, विश्व मंच पर नजर आई भारत की धूम; देखें Photos
लंदन में हुई थी पहली Miss World प्रतियोगिता
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की शुरुआत साल 1951 में हुई थी, एक ब्यूटी पेजेंट के रूप में हुई थी। इसका आयोजन यूनाइटेड किंगडम में हुआ था, लेकिन इसके बाद यह एक इंटरनेशनल इवेंट में बदल गया। कई तरह के विवादों और आलोचनाओं का सामना करने के बाद भी 20वीं शताब्दी में यह प्रतियोगिता खूब प्रचलित हुई। इसकी शुरुआती तो ब्यूटी पेजेंट के रूप में हुई थी, लेकिन बाद में यह ‘ब्यूटी-विथ-परपस’ के रूप में दुनियाभर में मशहूर हुआ।
मिस वर्ल्ड की शुरुआत क्यों हुई थी?
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की शुरुआत ब्रिटिश बिजनेसमैन एरिक मोर्ले ने की थी। उस समय, ब्रिटेन में फेस्टिवल ऑफ ब्रिटेन नाम का एक नेशनल फेस्टिवल चल रहा था। इसके तहत अलग-अलग सांस्कृतिक और मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। एरिक मोर्ले, जो उस समय मीडिया और इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े हुए थे, ने सोचा कि क्यों न एक अंतरराष्ट्रीय सुंदरता प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाए, जो दुनिया भर की महिलाओं को एक मंच पर लाए और इस तरह हुई थी पहली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन। इसका आयोजन लंदन में हुआ था।
हालांकि, शुरुआत में इस प्रतियोगिता को हर साल आयोजित करने का कोई इरादा नहीं था। लेकिन जब अगले साल अमेरिका ने जब मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की घोषणा की, तो एरिक ने इस प्रतियोगिता को फिर से आयोजित करवाने का फैसला लिया और तब से हर साल मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन होता आया है।
पहली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता (1951)
पहली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता लंदन के लिसेयुम थिएटर में आयोजित की गई। इसमें केवल 26 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जो अलग-अलग देशों से आई थीं। इस प्रतियोगिता को "फेस्टिवल बिकनी कॉन्टेस्ट" के नाम से भी जाना गया, क्योंकि उस समय बिकनी एक नया फैशन ट्रेंड था। इस प्रतियोगिता की विजेता स्वीडन की किकी हाकानसन (Kiki Håkansson) बनीं, जिन्होंने सभी का दिल जीत लिया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।