विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सौणी परियों की खातिर पुरुष बनते हैं दूल्हा-दुल्हन, फिर पूरे गांव में निकलता है जुलूस; अनोखा है ये हिमाचली उत्सव

Published: Fri, 13 Nov 2026 11:36 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के कल्पा गांव में 5000 साल पुराना अनोखा रौलाणे उत्सव मनाया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश का रौलाने उत्सव (Image Source: AI Generated)

हिमाचल प्रदेश का रौलाने उत्सव (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शिमला और मनाली घूमने के शौकीन लोगों ने हिमाचल प्रदेश का रुख कई बार किया होगा, लेकिन वो यहां की अनोखी संस्कृति से अनजान होंगे। जी हां, हिमाचल प्रदेश में एक उत्सव मनाया जाता है, जिसमें भगवान की नहीं बल्कि परियों की पूजा होती है। स्थानीय निवासी पहले उनका आभार व्यक्त करते हैं और फिर इन परियों को विदा भी करते हैं। चलिए आपको हिमाचल प्रदेश के इस अनोखे रौलाणे फेस्टिवल के बारे में बताते हैं। 

क्या है हिमाचल प्रदेश का रौलाने उत्सव? 

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में कल्पा नामक एक ऐतिहासिक गांव है, जहां हिन्दू और बौद्ध धर्म का मिला-जुला रूप देखने को मिलता है। इस गांव की जनजातीय संस्कृति अपनी खास पहचान रखती है और इसी से जुड़ा है रौलाणे उत्सव। पिछले 5000 साल से मनाया जा रहा यह उत्सव सर्दियों के अंत में शुरू होकर करीब 5-7 दिनों तक चलता है। 

वैसे तो इस त्योहार को मनाए जाने के पीछे कोई वास्तविक प्रमाण उपलब्ध नहीं है, पर ऐसी मान्यता है कि इस पर्व का मुख्य उद्देश्य स्थानीय परियों को खुश करना है। कहते हैं कि सर्दियों के मौसम में सौणी परियां गांव की हर छोटी-बड़ी आपदा से सुरक्षा करती हैं। ऐसे में जब वसंत शुरू होता है, तो इन परियों का आभार जताकर विदा दी जाती है। 

दूल्हा-दुल्हन दोनों पुरुष 

इस उत्सव में दो पुरुष पात्रों की अहम भूमिका होती है, जिसमें वर यानी रौला और रौलाणे यानी वधू। यह एक प्रतीकात्मक शादी होती है, जो एक धार्मिक अनुष्ठान भी है और स्थानीय लोगों-परियों के बीच संबंध का प्रतीक भी। रौला पारंपरिक हिमाचली परिधान लाल रंग का गच्छी, ऊनी कपड़े पहने हुए चेहरे पर नकाब लगाए होता है, और उसके हाथ में रक्षा के लिए राकस यानी छुरी होती है। वहीं, रौलाणे उर्फ वधू कत्थी, चोली, कमरबंद और फूलों से सजा हुआ मुकुट पहनकर और डागलो, बिटरी, कौंताई जैसे चांदी की आभूषणों से सजी-धजी होती है। 

नागिन नारायण मंदिर में होता है उत्सव 

जब रौला और रौलानी दोनों पात्र पारंपरिक वेशभूषा में उत्सव स्थल पर पहुंचकर धीमे कदमों से रोलानी नृत्य करते हैं, तो ढोल-दमाऊ की थाप के साथ पूरे गांव में इसका जुलूस निकाला जाता है। इस दौरान जौ के आटे को छिड़ककर उत्सव को होली जैसा रंग दिया जाता है। गांव के सभी लोग पारंपरिक हिमाचली कपड़ों में उत्सव का आनंद लेते नजर आते हैं। 

यह भी पढ़ें- 'उगी हे दीनानाथ' सिर्फ एक गीत नहीं, 3 दिन से भूखी तिवैया की पुकार है; कल्पना पटवारी की आवाज सुन छलक आएंगे आंसू

यह भी पढ़ें- सिर्फ पवन सिंह और खेसारी लाल के गानों तक नहीं है भोजपुरी म्यूजिक, सात समंदर पार इन देशों में भी है इसका भौकाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।