विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तुलसी की मंजरी में छिपा है खुशबूदार धूपबत्ती बनाने का आसान तरीका, बस मिलानी होंगी घर में मौजूद ये चीजें

Published: Wed, 11 Nov 2026 06:30 AM (IST)

तुलसी की मंजरी का उपयोग करके घर पर ही पूजा के लिए खुशबूदार धूपबत्ती बनाई जा सकती है।

तुलसी की मंजरी से घर पर बनाएं धूपबत्ती (Image Source: AI Generated)

तुलसी की मंजरी से घर पर बनाएं धूपबत्ती (Image Source: AI Generated) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भगवान विष्णु को प्रिय तुलसी का पौधा हर घर में होता है, जिसकी हर रोज पूजा भी की जाती है। इस पौधे में छोटे-छोटे फूल और बीज आते हैं, जिन्हें हम मंजरी कहते हैं। अक्सर हम मंजरी को निकालकर फेंक देते हैं, तो कई घरों में इसका इस्तेमाल पूजा में भी होता है। पर क्या आप जानते हैं कि इससे हम खुशबूदार धूपबत्ती भी बना सकते हैं? आइए आपको तुलसी की मंजरी से धूपबत्ती बनाने का तरीका बताते हैं। 

तुलसी की मंजरी से धूपबत्ती बनाने का तरीका 

तुलसी की मंजरी से धूपबत्ती तैयार करना बहुत ही आसान है, जिसके लिए कुछ शहद, गुलाब जल जैसी कुछ सामग्री की आवश्यकता होगी। इसे बनाने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करें: 

सबसे पहले मंजरी इकट्ठा कर लें 

धूपबत्ती बनाने के लिए तुलसी की मंजरी को इकट्ठा करना शुरू कर दें। फिर इसे सुखाने के लिए आप कम से कम 2-3 दिन तक पंखे के नीचे रख सकते हैं या फिर धूप में भी सुखा सकते हैं। 

पाउडर तैयार करें 

मंजरी के सूखने के बाद इसका पाउडर तैयार करना है। इसके लिए एक कटोरी में मंजरी के साथ 2-3 चम्मच लौंग, 5-6 तेजपत्ते, 10-12 कपूर, 1/4 चम्मच हल्दी और थोड़ी मात्रा में गुलाब की पंखुड़ियां डालें। फिर इसे मिक्सर में डालकर एकदम बारीक पाउडर बना लें। आप चाहे तो मिश्रण में 1-2 चम्मच हवन सामग्री भी मिला सकते हैं। 

सामग्री मिलाकर पेस्ट बनाएं 

धूपबत्ती का पाउडर तैयार करने के बाद उसमें 1 चम्मच गंगाजल, 2 चम्मच गुलाब जल, 1/2 चम्मच घी और 1/2 चम्मच शहद मिक्स करें। इसके साथ 1/4 चम्मच चंदन पाउडर भी मिलाएं। इन सब सामग्री को एक साथ अच्छे से मिलाकर आटे की तरह गूंथ लेना है। इस बात का खास ध्यान रखें कि आटा न ज्यादा गीला होना चाहिए न ही ज्यादा सूखा। इसके बाद अपने हाथों से आटे को धूप का आकार दें। 

सूखने के लिए रखें 

मिश्रण को अच्छे से बांधने के बाद इसे एक थाली में रखें और 2-3 दिन तक धूप में सूखने के लिए छोड़ दें। धूप न हो तो इसे पंखे की खुली हवा में भी कुछ दिनों तक रख सकते हैं। धूप को ठीक से सूखने देना इसलिए जरूरी है ताकि उसमें नमी न रहे और पूजा के समय उसे ठीक से सुलगाया जा सके। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।