विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धीमी हो गई है तुलसी की ग्रोथ? तो वजह हो सकते हैं आसपास लगे ये पौधे, छीन लेते हैं मिट्टी का सारा पोषण

Published: Tue, 03 Nov 2026 11:19 AM (IST)

तुलसी के पौधे की धीमी ग्रोथ या पत्तियों का पीला पड़ना अक्सर आसपास लगे पौधों के कारण होता है।

हरा-भरा रखना है तुलसी का पौधा? तो आज ही इसके पास से हटा लें ये पौधे (Image Source: AI-Generated)

हरा-भरा रखना है तुलसी का पौधा? तो आज ही इसके पास से हटा लें ये पौधे (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय घरों में तुलसी का पौधा सिर्फ एक पौधा नहीं, बल्कि हमारी आस्था का भी प्रतीक होता है। कई बार हम देखते हैं कि लाख देखभाल के बावजूद तुलसी की ग्रोथ अचानक रुक जाती है, पत्तियां छोटी होने लगती हैं या वे पीली पड़कर झड़ने लगती हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है?

दरअसल, कई बार हम अनजाने में जाने-अनजाने तुलसी के गमले में या उसके ठीक आस-पास कुछ ऐसे पौधे लगा देते हैं, जो तुलसी के हिस्से का पानी और सारा पोषण चुपचाप सोख लेते हैं। बता दें, तुलसी एक नाजुक पौधा है, जिसे अच्छी तरह बढ़ने के लिए मिट्टी में मौजूद पूरे न्यूट्रिशन की जरूरत होती है (Tulsi plant care tips)। आइए जानते हैं कि तुलसी के पास कौन-से पौधे लगाने की भूल बिल्कुल नहीं करनी चाहिए (Plants to avoid near Tulsi)।

plants not to grow near tulsi

(Image Source: AI-Generated)

मिट्टी का पोषण छीन लेते हैं ये पौधे

हर पौधे को बढ़ने के लिए मिट्टी से नाइट्रोजन, फास्फोरस और कई तरह के मिनरल्स की जरूरत होती है। जब हम तुलसी के गमले में या उसके बेहद करीब तेजी से बढ़ने वाले दूसरे सजावटी पौधे, लताएं या फिर भारी जड़ों वाले पौधे लगा देते हैं, तो मिट्टी में एक तरह की पोषण की जंग शुरू हो जाती है। ये ताकतवर पौधे मिट्टी का सारा पानी और जरूरी पोषक तत्व तेजी से सोख लेते हैं, जिससे हमारी बेचारी तुलसी भूखी रह जाती है और उसका विकास पूरी तरह से रुक जाता है।

खरपतवार और जंगली घास भी हैं बड़ा खतरा

कई बार तुलसी के गमले में अपने आप छोटी-छोटी जंगली घास या अनचाहे पौधे उग आते हैं। हम अक्सर इन्हें हरा-भरा समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये छोटे जंगली पौधे मिट्टी की सारी ताकत खींचने में सबसे आगे होते हैं। इनकी जड़ें मिट्टी में बहुत तेजी से फैलती हैं और तुलसी की जड़ों को न तो फैलने के लिए जगह मिल पाती है और न ही अपनी खुराक।

कैसे लौटाएं अपनी तुलसी की हरियाली?

  • हमेशा अलग गमला चुनें: तुलसी को किसी भी अन्य पौधे के साथ एक ही गमले में शेयर न करें। इसे हमेशा एक साफ और अलग गमले में लगाएं ताकि इसे अपने हिस्से का पूरा पोषण आसानी से मिल सके।
  • बनाएं सही दूरी: अगर आपने तुलसी को जमीन में या बड़े प्लांटर में लगाया है, तो उसके आसपास कम से कम एक से दो फीट की जगह खाली छोड़ दें।
  • नियमित गुड़ाई: हफ्ते में कम से कम एक बार तुलसी के गमले की हल्की गुड़ाई जरूर करें। मिट्टी में कोई भी जंगली घास या अनचाहा पौधा दिखे, तो उसे तुरंत जड़ से उखाड़ फेंकें।
  • देसी खाद का इस्तेमाल: तुलसी की रुकी हुई ग्रोथ को फिर से तेज करने के लिए मिट्टी में महीने में एक बार पुरानी गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट जरूर मिलाएं।

यह भी पढ़ें- रोज पानी देने के बाद भी सूख रही है तुलसी? इन सीक्रेट ट्रिक्स से बरगद जैसा घना हो जाएगा आपका पौधा

यह भी पढ़ें- क्या अचानक मुरझाने लगी है तुलसी? इन आसान गार्डनिंग ट्रिक्स से फिर से जल्द ही हरा-भरा हो जाएगा पौधा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।