विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंदार की थाप पर होता है झारखंड का 'सोहराई डांस', फसलों की कटाई जुड़ा है इस आदिवासी लोक नृत्य का नाता

Published: Tue, 03 Nov 2026 03:50 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2026 12:55 PM (IST)

झारखंड का लोक नृत्य सोहराई वहां की संस्कृति का अहम हिस्सा है।

झारखंड के सोहराई नृत्य की खासियत (AI Generated Image)

झारखंड के सोहराई नृत्य की खासियत (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड की अपनी खास आदिवासी संस्कृति है, जिसमें लोकगीतों और लोक नृत्यों की खास जगह है। इन्हीं लोक नृत्यों में सोहराई डांस भी शामिल है। ये झारखंड का मशहूर लोक नृत्य है, जिसे बेहद खास मौके पर किया जाता है। 

सोहराई नृत्य एक पर्व से जुड़ा है, जिसे कार्तिक के महीने में मनाया जाता है। ये पर्व फसलों और मवेशियों से जुड़ा है, जो वहां के लोगों की रोजी रोटी का अहम हिस्सा हैं। इसी पर्व में सोहराई नृत्य किया जाता है। आइए जानें सोहराई नृत्य क्यों किया जाता है और इसकी खासियत क्या है।  

सोहराई डांस क्यों किया जाता है? 

आदिवासी समाज में गाय, बैल और दूसरे पालतू पशुओं को परिवार का हिस्सा माना जाता है। रोजी-रोटी चलाने में इन पशुओं की भूमिका के लिए आभार जाहिर करने के लिए सोहराई पर्व मनाया जाता है। इस दौरान मवेशियों की खास पूजा की जाती है और सोहराई नृत्य करके उनका धन्यवाद किया जाता है। 

यह पर्व धान की कटाई के समय के आसपास मनाया जाता है। खेतों में फसल कटने और घर में नया अन्न आने की खुशी में भी गांव के लोग सोहराई नृत्य करते हैं और आभार प्रकट करते हैं। ये नृत्य प्रकृति को धन्यवाद कहने का एक जरिया है। 

सोहराई पर्व सिर्फ एक पूजा नहीं है, बल्कि इसमें पूरा गांव एक साथ इकट्ठा होता है और साथ मिलकर ये उत्सव मनाता है। ये उत्सव आमतौर पर पांच दिनों तक मनाया जाता है, जिसमें सोहराई नृत्य किया जाता है और खास लोकगीत भी गाए जाते हैं। 

क्या है सोहराई नृत्य की खासियत?

सोहराई नृत्य में भी प्रकृति के लिए आभार व्यक्त किया जाता है। नर्तक अपने पैरों की थाप के साथ नृत्य करते हैं। मांदार, नगाड़ा और ढोल की थाप के साथ नर्तक अपने पैरों को आगे पीछे करते हुए नृत्य करते हैं। इस नृत्य के साथ पारंपरिक सोहराई गीत गाए जाते हैं, जिनमें खेती, मवेशियों और प्रकृति की सुंदरता के बारे में गाया जाता है। 

इस नृत्य के लिए महिलाएं खूबसूरत पारंपरिक कपड़ों में तैयार होती हैं और साथ मिलकर नृत्य करती हैं। गांव के पुरुष ढोल बजाते हैं और इसकी थाप पर महिलाएं बहुत ही खूबसूरत तरीके से सोहराई नृत्य करती हैं। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।