‘समझेली बड़ खानदानी, ऐ राजा’…ननद-भौजाई के रिश्ते की तकरार बयां करता है ये भोजपुरी गीत, मजेदार हैं इसके बोल
बिहार के गीत ननदी करेगी मनमानी में ननद और भाभी के बीच की खींचा-तानी को बहुत खूबसूरती से बयां किया गया है।
-1793350843860_m.webp)
ननद-भाभी के खट्टे-मीठे रिश्ते की तस्वीर है ये बिहारी गीत (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के गानों को अक्सर लोग अश्लीलता से जोड़कर देखते हैं, लेकिन यहां का असली लोकगीत इन गानों से बिल्कुल अलग है। यहां के लोकगीतों में बिहार की संस्कृति और रोजमर्रा के साधारण जीवन की बहुत खूबसूरत झलक देखने को मिलती है। ऐसा ही एक गीत है ननदी करेगी मनमानी, ए राजा हमके बाटे परेशानी।
ये गीत ननद और भाभी के बीच के खट्टे-मीठे रिश्ते को बयां करता है। इस गीत में महिला अपने पति से उसकी बहन यानी अपनी ननद की शिकायत करती है, जिसे सुनकर हर किसी को हंसी आ जाती है। आइए जानें क्या कहता है ये लोकगीत।
क्या कहता है ये गीत?
ये गीत एक महिला और उसके पति के बीच के संवाद को दिखाता है। इस गीत में महिला अपने पति से अपनी ननद का उलाहना करती है और बताती है कि उसे क्या-क्या परेशानी हो रही है। गीत की शुरुआत में महिला कहती है ननदी करेला मनमानी, ऐ राजा हमके बाटे परेशानी। दिनभर ननदी हमसे मांगेली पानी, समझेली घर के नौकरानी ऐ राजा हमके बाटे परेशानी।
महिला कहती है कि मेरी ननद पूरे दिन मनमानी करती है और बार-बार मुझसे ही पानी मांगकर पीती है। उसने मुझे घर की नौकरानी समझ लिया है। अपने पति को ऐ राजा कहते हुए महिला कहती है कि ननद के इस व्यवहार से मुझे परेशानी होती है।
ननद की अकड़ और भाभी की शिकायत
इस गीत में आगे महिला कहती है दिनभर ननदी मुंह चलावे, आंख दिखावे, राजा हमें वो डरावे, समझे न घर के प्राणी ऐ राजा हमके बाटे परेशानी। यानी ननद रानी दिनभर ताने कसती है, आंखें दिखाती है और मुझे डराती है। वो मुझसे घर के सदस्य जैसा व्यवहार नहीं करती। ननद के इस रवैये से मुझे बड़ी परेशानी होती है।
सास से झगड़ा और खानदानी ननद
इस गीत में आगे महिला पति से कहती है सासु ने ननदी सैंया अगिया लगावे, हमके पिया बात उनकी एक नहीं भावे, बनेली ऊ बड़की खानदानी ऐ राजा हमके बाटे परेशानी। यानी ननद दिनभर सास के कान भरकर सास-बहू में लड़ाई करवाती है और खुद को बड़े खानदान का समझती है।
पति से उलाहने के पीछे छिपा प्रेम
हालांकि, पूरे गीत में महिला अपनी ननद की शिकायत अपने पति से करती है, लेकिन इसके पीछे उसका अपने पति पर विश्वास छिपा है। उसे लगता है कि पति उसकी बात सुनेगा और उसकी ननद से उसे परेशान न करने के लिए कहेगा।
