Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जापान की Tomiko Itooka बनीं दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान, 100 साल की उम्र के बाद भी नहीं छोड़ा एक खास शौक

    Updated: Fri, 23 Aug 2024 05:53 PM (IST)

    क्या आप दुनिया के सबसे बुजुर्ग इंसान को जानते हैं? बता दें मारिया ब्रान्यास मोरेरा के निधन के बाद हाल ही में जापान की टोमिको इटूका (Tomiko Itooka) सबसे ज्यादा उम्रदराज इंसान बन गई हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने 100 साल की उम्र पार करने के बाद भी अपने एक खास शौक को जिंदा रखा। आइए जानते हैं इसके बारे में।

    Hero Image
    Tomiko Itooka: एक खास हॉबी रखती हैं दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान (Image Source: X)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। World's Oldest Person: जापान की टोमिको इटूका दुनिया की सबसे अधिक उम्र की इंसान बन गई हैं। इटूका की उम्र 116 साल है। बता दें, इससे पहले यह रिकॉर्ड स्पेन की 117 वर्षीय मारिया ब्रान्यास मोरेरा के नाम था, जिनका पिछले सोमवार को ही निधन हो गया। गिनीज विश्व रिकॉर्ड की एक रिपोर्ट की मानें, तो टोमिको इटूका ने 100 की उम्र पार करने के बाद भी अपनी एक खास हॉबी (Tomiko Itooka's Hobby) को जिंदा रखा। आइए जानें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहां हुआ था इटूका का जन्म?

    आपको जानकर हैरानी होगी कि टोमिको इटूका के जन्म के वक्त तक पहला विश्व युद्ध भी नहीं हुआ था। जी हां, इटूका का जन्म 23 मई, 1908 को पश्चिमी जापान के आशिया शहर में हुआ था। उस वक्त दुनिया की पहली फ्लाइट को सिर्फ 5 साल ही हुए थे और 1908 में ही राइट ब्रदर्स ने यूरोप और अमेरिका के बीच पहली सार्वजनिक उड़ान भरी थी।

    यह भी पढ़ें- कभी सोचा है जापानी लोग लंबा जीवन कैसे जीते हैं? उनकी डाइट में छिपा है राज…

    उम्र के आड़े नहीं आने दिया अपना शौक

    टोमिको इटूका को पहाड़ चढ़ने का ऐसा गजब शौक था, जिसमें उन्होंने कभी उम्र को भी आड़े नहीं आने दिया। 70 तो छोड़िए, 100 की उम्र पार करने के बाद भी इटूका पर्वतारोहण करती रहीं। बता दें, 70 की उम्र के बाद उन्होंने जापान के 3,067 मीटर ऊंचे ओनटेक पहाड़ पर दो बार चढ़कर सबको हैरत में डाल दिया। दिलचस्प बात तो ये है कि इसके लिए उन्होंने साधारण जूतों का ही इस्तेमाल किया।

    100 की उम्र के बाद भी चढ़े कई पहाड़

    टोमिको इटूका की फिटनेस का अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि 100 की उम्र पार करने के बाद भी उन्होंने दो बार 33 मंदिरों की तीर्थ यात्रा की। इस दौरान इटूका ने एक मंदिर की लंबी सीढ़ियां चढ़ीं और कई पहाड़ों को अपने जज्बे के आगे बौना साबित कर दिया।

    यह भी पढ़ें- 150 साल तक जीने वाले कौन हैं ये लोग, जानें इनकी लंबी उम्र का राज