विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सुसरा तो मेरा बोरला घड़ावै हे..' इस हरियाणवी गीत में ससुर को बताया भोला और सास को चंट; बड़े मजाकिया हैं बोल

Published: Sat, 28 Nov 2026 04:00 PM (IST)

यह गीत बहू-ससुर के मीठे रिश्ते और सास-बहू की नोंक-झोंक को मजाकिया अंदाज में दर्शाता है।

हरियाणवी लोकगीत ‘सुसरा तो मेरा बोरला घड़ावै हे’ में बहु का ससुराल पर तंज (Image Source: AI Generated)

हरियाणवी लोकगीत ‘सुसरा तो मेरा बोरला घड़ावै हे’ में बहु का ससुराल पर तंज (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा के गांव-देहात के इलाकों में आज भी जब शादी-ब्याह और जश्न का खास मौका आता है, तो लोकगीत महफिल में जान ही डाल देते हैं। इन गीतों में महिलाओं की हंसी-ठिठोली के साथ ससुराल पक्ष के लिए ताने, तो कभी तारीफों से भरे बोल होते हैं, जिन्हें सुनकर कोई भी मुस्कुराए बिना रह ही न पाए। 

आज हम एक ऐसे ही हरियाणवी लोकगीत ‘सुसरा तो मेरा बोरला घड़ावै हे’ की बात करते वाले हैं, जो शादी-ब्याह की रौनक माना जाता है। 

ससुर की तारीफ, तो सासु मां पर तंज 

पहले के समय में जब टीवी-फोन नहीं हुआ करते थे, तब महिलाएं अपने मनोरंजन के लिए इन्हीं लोकगीतों का सहारा लेती थीं। तभी तो इन गीतों में घर के अंदर की दुनिया का ही जिक्र मिलता है, जिसके केंद्र में एक महिला होती है। हरियाणवी लोकगीत ‘सुसरा तो मेरा बोरला घड़ावै हे’ भी इससे अलग नहीं है। इसमें बहु अपने ससुर, जेठ और पति की तारीफ करती है क्योंकि वो उनके लिए गहने लेकर आते हैं। 

इसके बोल कुछ तरह हैं : ‘सुसरा तो मेरा बोरला घड़ावे हे.... जेठ मेरा कंगन घड़ावे हे....बलम मेरा साड़ी लियावे हे।’ नायिका ससुर के मांग टीका, जेठ के कंगन लाने और पति के साड़ी लाने से फूले ही नहीं समा रही है। 

गीत में दिखता है महिलाओं की जलन का भाव 

एक ज्वाइंट फैमिली में रहकर बहु को किन-किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, उसे इस लोकगीत में व्यंग्य की तरह पेश किया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब घर के पुरुष बहु की खुशी के लिए कुछ लाते हैं, तो उस समय मानो सासु मां, जेठानी और देवरानी जलन की आग में जल रही होती हैं। इसी वजह से नायिका कहती है कि इन तोहफों की वजह से सास, जेठानी और देवरानी आंगड़ी हिलावे यानी उंगली उठाती हैं और ताने देती हैं। 

मजाकिया अंदाज में तीखा जवाब 

इस गीत के हर अंतरे के आखिर में नायिका घर के पुरुषों को भोला-भाला तो महिलाओं को चंभों चाणी यानी चतुर-चालक कहती नजर आती है। इतना ही नहीं, बहु सास, जेठानी और देवरानी की आदत से परेशान होकर कहती है कि ‘तने कित बदल्या लाऊँ हे’? और फिर वो हसनघड़ तागड़ी मेले का जिक्र कर वहां से बदलकर लाने जैसी तीखी बात कह डालती है।

इस तरह यह हरियाणवी लोकगीत पारिवारिक रिश्तों की कड़वाहट और नोंक-झोंक की सच्चाई को मजाकिया मनोरंजन अंदाज में सामने लाता है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।