हर कमरे के लिए कितना बड़ा होना चाहिए रग? साइज चुनने का आसान तरीका
रग्स लेते समय उसका पैटर्न, रंग या फिर मटेरियल देखने से पहले उसका साइज देखना सबसे महत्वपूर्ण है।

अपने घर के हर कमरे के लिए परफेक्ट रग साइज कैसे चुनें (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कमरे के लुक को बदलने के लिए जरूरी नहीं कि हर बार नया फर्नीचर खरीदा जाए या कोई फैंसी सी चीज ली जाए। एक कलरफुल और खूबसूरत रग भी आपकी इस मुश्किल को आसान बना सकता है। उसके लिए आपको बस अपने स्पेस के हिसाब से सही साइज का रग चुनने की जरूरत होती है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि कैसे आप हर कमरे को दे सकते हैं उसके साइज का सही रग।
लिविंग रूम के लिए ऐसे चुनें
ये आपके घर का सबसे अहम हिस्सा होता है और इसी को देखकर लोग आपके पूरे घर का अंदाजा लगा लेते हैं। लिविंग रूम के लिए रग लेने से पहले यह देख लें कि वहां आपने फर्नीचर की सेटिंग कैसे की है। ऐसा ना हो कि आपके कॉफी टेबल के दो लेग तो रग के ऊपर हों और बाकी दो बाहर खाली फर्श पर।
डाइनिंग रूम का रग
इसका चुनाव सबसे मुश्किल होता है क्योंकि इसमें टेबल के साथ-साथ कुर्सियों की सेटिंग का भी ख्याल रखना पड़ता है। यदि आपके मेहमान कुर्सी को बाहर की तरफ खींचकर उस पर बैठें तब भी उसके लेग्स रग के बाहर नहीं जाने चाहिए। इससे रग के किनारों में उलझकर गिरने का भी खतरा रहता है।
बेडरूम के लिए हो कुछ खास
घर के इस सबसे सुकूनभरी जगह में रग बिछाने का पहला मकसद होता है कि सुबह उठते ही आपके पैर खाली फर्श पर ना पड़कर किसी मुलायम रग के ऊपर पड़े। लेकिन यहीं सबसे बड़ी गलती भी हो जाती है कि रग को बेड से काफी आगे बिछा दिया जाता है, जिसका कोई यूज नहीं रह जाता। इसलिए बेड के लेग के करीब ही रग बिछाएं उससे आगे नहीं।
किचन में सबसे पहले सेफ्टी का ध्यान
इस हिस्से में ज्यादातर रनर स्टाइल के रग ही अच्छे और काम के साबित होते हैं। इस दौरान ध्यान रखें कि आपका रग एंटी स्किड हो यानी पैर रखते ही वो फिसले ना। केबिनेट्स से शुरू होकर वह सिंक एरिया तक बिछा हुआ ज्यादा खूबसूरत नजर आता है।
रग्स लेते समय ये बातें भी होती हैं जरूरी
- ऐसे एरिया में जहां बच्चे या पैट्स का ज्यादा खेलना-कूदना रहता है वहां हल्के रंग के या प्लेन रग लेने से बचें। इस स्पेस के लिए डार्क कलर्स और पैटर्न वाले रग लें।
- सही साइज का रग लेने का सबसे सही तरीका है आप उस स्पेस को नापने के लिए पेंटर टेप का इस्तेमाल करें।
- वैसे तो ज्यादातर चकौर साइज के ही रग्स पसंद किए जाते हैं, लेकिन आप अपने स्पेस और पसंद के हिसाब से राउंड, ओवल साइज के भी रग ले सकते हैं।
- अगर आपका कमरा ज्यादा बड़ा है तो एक ही रग लेने की बजाय दो रग भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन वो एक-दूसरे को कॉम्प्लीमेंट करते हुए लगने चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।