दूसरों को गिफ्ट देने से पहले खुद को दे रहे तोहफा, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा सेल्फ गिफ्टिंग का नया ट्रेंड
युवाओं में 'सेल्फ गिफ्टिंग' का नया ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, जहां वे त्योहारों में दूसरों से पहले खुद को तोहफे दे रहे हैं।

युवाओं में सेल्फ गिफ्टिंग ट्रेंड (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मेहमाननवाजी और अपनों के लिए तोहफे खरीदने की परंपरा समाज में हमेशा से रही है, पर अब लोग दूसरों को खुश करने के साथ ही अपनी खुशी का भी उतना ही ध्यान रख रहे हैं। दरअसल, हाल ही के एक सर्वे में युवाओं में सेल्फ गिफ्टिंग जैसा ट्रेंड देखने को मिला। आइए सेल्फ गिफ्टिंग से जुड़े इस नए चलन के बारे में विस्तार से बात करते हैं।
त्योहारों में खुद को तोहफा दे रहे युवा
यूगव-रुकम कैपिटल के साल 2026 के सर्वे में यह सामने आई है कि करीब 30% युवाओं ने इस फेस्टिव सीजन दूसरों को गिफ्ट देने से पहले खुद को प्राथमिकता में रखा। अपने आप को तोहफे देने के इस ट्रेंड में लग्जरी बैग, कॉन्सर्ट टिकट, स्पा-जिम वाउचर जैसी चीजें शामिल थे। इन आंकड़ों की बात करें, तो भारत में निजी गिफ्टिंग का हिस्सा 60% तक बढ़ा है, जिसकी ऑनलाइन बिक्री 25% के आसपास है। इसमें भी 25% लोग गिफ्ट से जुड़े आयडियाज के लिए एआई की मदद ले रहे हैं।
फ्रेंड्स के लिए भी चुने जा रहे हैं पर्सनलाइज्ड तोहफे
इतना ही नहीं, युवा अपने दोस्तों के लिए भी आम तोहफों से हटकर पर्सनलाइज्ड तोहफों पर ध्यान दे रहे हैं, जैसे- फोटो फ्रेम, कीचेन या कप पर नाम, खास मोमेंट्स वाली तस्वीरें जो यादगार बन जाएं। गिफ्ट कार्ड देकर उन्हें अपनी पसंद से कुछ खरीदने की भी पूरी आजादी दी जा रही है। लोग अपनी इस पसंद को और भी बेहतर बनाने के लिए एआई जैसी तकनीक का भी सहारा ले रहे हैं।
दोस्तों के नाम पौधे लगाने का ट्रेंड
युवा अब दोस्तों को मटेरियल चीजें देने के साथ ईको-फ्रेंडली तौर-तरीके भी अपना रहे हैं, इसमें सबसे ट्रेंड है दोस्तों के नाम पर पौधे लगाना। यह आयडिया दोस्ती को भी पौधे की तरह बढ़ने देने का प्रतीक है, जिसे ग्रो-ट्रीज जैसी बहुत संस्थाएं बढ़ावा दे रही हैं। इसमें किसी के नाम पर पेड़ लगाने के बाद ई-ट्री सर्टिफिकेट दिया जाता है। पर्यावरण सरंक्षण वाले इन तरीकों में गिफ्ट के बॉक्स को दोबारा इस्तेमाल करना भी शामिल है।
पेट्स भी लिस्ट में शामिल
लोग अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ ही पेट्स के लिए भी अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं, क्योंकि उनके लिए भी खास और अनोखे तोहफे खरीदे जा रहे हैं। एट्सी नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के अनुसार, साल 2026 में अपने पालतू जानवरों को गिफ्ट देने के लिए लोगों का सर्च दोगुना तक बढ़ गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।