विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

"पाप से नफरत करो, पापी से नहीं..." गांधी जी के ये 10 विचार बदल देंगे जिंदगी देखने का नजरिया

Published: Fri, 02 Oct 2026 06:30 AM (IST)

बापू के विचार हमें न सिर्फ हर मुश्किल से लड़ने की प्रेरणा देते हैं, बल्कि समाज को एक बेहतर और शांतिपूर्ण जगह बनाने में भी मार्गदर्शन करते हैं।

गांधी जयंती पर अपनों को भेजें बापू के ये अनमोल विचार (Image Source: AI-Generated)

गांधी जयंती पर अपनों को भेजें बापू के ये अनमोल विचार (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के इतिहास में 2 अक्टूबर का दिन एक बेहद खास मुकाम रखता है। जी हां, इसी दिन साल 1869 में गुजरात के पोरबंदर में राष्‍ट्रप‍िता महात्मा गांधी का जन्म हुआ था।

पूरे देश में इस दिन को एक बड़े राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाया जाता है, जहां स्कूल-कॉलेज से लेकर सरकारी दफ्तरों तक में लोग अपने प्रिय 'बापू' को याद करते हैं। 

Mahatma Gandhi quotes on life

(Image Source: Magnific)

बिना हथियार उठाए जीत ली आजादी की जंग

गांधी जी के संघर्ष की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद का विरोध करने के साथ हुई थी, जिसने आगे चलकर भारत की आजादी के आंदोलन की शक्ल ले ली। दांडी मार्च हो, चंपारण का सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन या फिर 'भारत छोड़ो' का नारा- बापू ने हर कदम पर देश का नेतृत्व किया। उनकी सबसे बड़ी खूबी यही थी कि उन्होंने दुनिया की सबसे ताकतवर अंग्रेजी हुकूमत को बिना कोई हथियार उठाए, सिर्फ सत्य और अहिंसा की ताकत से घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

आज के दौर में भी क्यों जरूरी हैं बापू के सिद्धांत?

चाहे पुरानी पीढ़ी हो या आज के 'Gen Z', महात्मा गांधी के विचार हर किसी की जिंदगी में सटीक बैठते हैं। उनका जीवन बेहद सादा था, लेकिन उनके सिद्धांतों- सत्य, स्वदेशी, समानता और इंसानियत ने पूरी दुनिया पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। बापू का जीवन हमें यह सिखाता है कि अगर इंसान के अंदर दृढ़ इच्छाशक्ति हो, तो बड़े से बड़े अन्याय और मुश्किल को आसानी से पार किया जा सकता है।

जीवन को नई दिशा देने वाले गांधी जी के अनमोल विचार

राष्ट्रपिता के विचारों को अपनाकर कोई भी इंसान अपने जीवन को बेहतर बना सकता है। आइए बापू की कुछ ऐसी सीखों पर नजर डालते हैं, जो कभी हार नहीं मानने देतीं:

खुद से करें शुरुआत

आप दुनिया में जो भी बदलाव देखना चाहते हैं, उसकी शुरुआत सबसे पहले अपने आप से करें।

विनम्रता की ताकत

एक शांत और विनम्र तरीके से भी आप पूरी दुनिया को हिलाने की ताकत रखते हैं।

बहादुरी की निशानी

अहिंसा कायरों का नहीं, बल्कि बहादुरों का गहना है। 'आंख के बदले आंख' की सोच एक दिन पूरी दुनिया को अंधा बना देगी।

सीखने की लगन

जीवन ऐसे जिएं जैसे कल ही आखिरी दिन हो, लेकिन चीजें ऐसे सीखें जैसे आपको हमेशा जीवित रहना है।

असली ताकत

इंसान की असली ताकत उसके शरीर की बनावट में नहीं, बल्कि उसकी कभी न टूटने वाली इच्छाशक्ति में बसती है।

माफ करना सीखें

पाप से नफरत करें, पापी से नहीं। किसी को माफ कर देना मजबूत लोगों की निशानी होती है, कमजोरों की नहीं।

दूसरों की भलाई

खुद की तलाश करने का सबसे बेहतरीन तरीका यही है कि अपना जीवन दूसरों की सेवा में लगा दें।

विचारों का असर

इंसान अपने विचारों से ही आकार लेता है, वह जैसा सोचता है, भविष्य में वैसा ही बन जाता है।

पर्यावरण और लालच

इस धरती के पास इंसान की जरूरतें पूरी करने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं, लेकिन उसके लालच को भरने के लिए कुछ भी नहीं।

सच्ची आजादी

उस आजादी का कोई मोल नहीं है, जिसमें आपको गलतियां करने और उनसे सीखने की छूट न मिले।

यह भी पढ़ें- Gandhi Jayanti 2026 Speech: गांधी जयंती पर दें ये बेहतरीन भाषण, स्कूल हॉल में दनादन बजेंगी तालियां

यह भी पढ़ें- Gandhi Jayanti par 10 Line: मोहनदास से 'बापू' बनने का अनोखा सफर, 10 लाइन में जानें गांधी जी के जीवन और संघर्ष की कहानी