विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गरबा नाइट्स में जरूर बजता है ये मशहूर गुजराती गीत, बिना थके रातभर इसकी बीट्स पर डांडिया खेलते हैं लोग

Published: Sat, 17 Oct 2026 01:33 PM (IST)

गुजराती पारंपरिक गरबा गीत चालो पेला बांबू बीट्स ना की धुन काफी मजेदार है। इस गीत में गरबा खेलने को जोश को बयां किया जा रहा है।

गरबा खेलने का उत्साह बयां करता है ये गीत (AI Generated Image)

गरबा खेलने का उत्साह बयां करता है ये गीत (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र के नौ दिनों में गुजरात में चारों ओर गरबा की धूम मच जाती है। आज ये लोक नृत्य गुजरात से निकलकर देश के दूसरे बड़े शहरों तक भी पहुंच चुका है। गरबा के लिए कई पारंपरिक गरबा गीत गाए या बजाए जाते हैं, जिन्हें सुनकर मन खुद-ब-खुद नाचने का कर जाता है। 

ऐसा ही एक गरबा गीत है चालो पेला बांबू बीट्स ना गरबा गरबा रमवा जाइये। इस गीत की धुन और बोल इतने मजेदार हैं कि इस पर गरबा करते हुए जरा भी थकान महसूस नहीं होती, लेकिन क्या आप इस गीत का मतलब जानते हैं? आइए जानें चालो पेला बांबू बीट्स ना गरबा रमवा जाइये गीत में क्या कहा गया है।  

क्या कहता है ये गरबा गीत? 

ये गीत गरबा खेलने के उत्साह से भरा है और इसे बहुत खूबसूरती से बयां भी करता है। इस गीत में सखियों को गरबा खेलने के लिए बुलाया जा रहा है। चालो पेला बांबू बीट्स ना, गरबा रमवा जाइये में सखियां आपस में कह रही हैं कि चलो गरबा के मशहूर बांबू बीट्स पर गरबा खेलने चलते हैं। 

इस गीत में आगे कहा गया है पूनम नी रात छे, सखियो ने साथ छे। इस लाइन में कहा जा रहा है कि आज पूर्णिमा की रात है और आसमान में चांद निकल चुका है। आज सभी सहेलियां भी साथ हैं, जिससे गरबा का आनंद और बढ़ जाएगा। इसलिए चलो गरबा खेलने चलते हैं। 

डांडिया खेलने आने का निमंत्रण

आगे कहा गया है चाचर ना चौक मा आओने, आवोने रमवा ने आवोने, तमे डांडिया रमवा आवो। इस पंक्ति में चाचर ना चौक का जिक्र किया गया है। ये उस जगह को कहते हैं, जहां गरबा के समय मां अंबे की स्थापना की जाती है। यहीं सभी को गरबा खेलने के लिए बुलाया जा रहा है। सभी उत्साह में भरकर कह रहे हैं आओ, खेलो, हमारे साथ डांडिया खेलने आओ। 

गरबा का जोश और उत्साह

इस गीत में सहेलियों के साथ गरबा खेलने के उत्साह को बहुत खूबसूरती से बयां किया गया है। इसके बोल भी काफी खूबसूरत हैं और धुन इतनी मजेदार है कि सुनते ही गरबा खेलने का दिल करने लग जाता है। ये गीत गरबा के पारंपरिक गीतों में शामिल है, जिस पर लोग जमकर गरबा खेलते हैं।