विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ठंड में रजाई से निकलने का नहीं करता मन, एक्सरसाइज भी लगती है मुश्किल? तो इन जापानी तरीकों से दूर करें आलस

Published: Fri, 20 Nov 2026 11:26 AM (IST)

सर्दियों में कम एक्सरसाइज और ठंड के कारण होने वाले आलस और सुस्ती से निपटने के लिए जापानी तकनीकें अपनाएं। 

ठंड में आलस और सुस्ती दूर भगाने की जापानी तकनीक (Image Source: AI Generated)

ठंड में आलस और सुस्ती दूर भगाने की जापानी तकनीक (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों में हाई एनर्जी और कैलोरी रिच फूड्स खाने के साथ ही कम एक्सरसाइज, ज्यादा ठंड, कम धूप जैसी वजहें शरीर में आलस और सुस्ती बढ़ा देती हैं। इसके चलते बहुत से लोगों का वजन भी इसी मौसम में बढ़ता है, जिसे ठीक से मेंटेन करने के जरूरी है कि आलस को दूर रखा जाए और शरीर को एक्सरसाइज के लिए तैयार किया जाए। 

ऐसे में अगर आप भी बढ़ती ठंड के साथ इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसी कई जापानी तकनीक हैं जिनकी मदद से लेजिनेस को दूर किया जा सकता है। 

शिन्रिन-योकू

जापानी तकनीक शिन्रिन-योकू एक भारी-भरकम शब्द जरूर लगता है, लेकिन यह मन और शरीर को हल्का कर देने वाली एक तकनीक है। यह तकनीक रोजाना कठोर एक्सरसाइज करने के बजाय आलस और सुस्ती दूर करने के लिए प्रकृति के बीच समय बिताने के बारे में कहती है। कई बार व्यक्ति शारीरिक थकान के बजाय मानसिक थकावट के चलते कुछ कर नहीं पाता, ऐसी स्थिति में शिन्रिन-योकू तकनीक बहुत मददगार है। 

काइजेन 

काइजेन का जापानी में मतलब होता है लगातार सुधार करते रहना। इसमें व्यक्ति को अपनी जीवनशैली में कोई बड़े बदलाव करने की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि बहुत छोटे बदलावों जैसे 2-3 मिनट तक डीप ब्रीदिंग या पुश-अप से ही रूटीन ठीक किया जा सकता है। 

इकिगाई 

जापानी शब्द इकिगाई जितना छोटा है, उतना ही गहरा मतलब लिए हुए है। यह हमारे जीने की वजह या सुबह उठने के उद्देश्य के बारे में बात करता है। अगर किसी व्यक्ति का सुबह उठने का कारण बहुत मजबूत हो तो वह आलस और सुस्ती का शिकार नहीं हो सकता। इसके लिए रोजाना रात में सोते समय और सुबह उठते समय खुद से सवाल करें कि आपका कल का गोल क्या है। 

हारा हाची बू 

अब क्योंकि खानपान भी हमारी जीवनशैली को पूरी तरह से प्रभावित करता है, ऐसे मेन हारा हाची बू तकनीक डाइट को कंट्रोल करने की बात करती है। इसके मुताबिक, व्यक्ति को हमेशा भरपेट खाने के बजाय हमेशा 80% तक ही खाना चाहिए, ताकि वह 20% का खाली पेट आपको सुस्ती और आलस से दूर रखे। 

कायकाकू

कायकाकू व्यक्ति को तुरंत मुश्किल एक्शन लेने की बात करता है। इस जापानी तकनीक में व्यक्ति को अपनी लेजिनेस कम करने के लिए छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करने के बजाय अपने रूटीन को ही बदल देने की बात कही गई है। यह काइजेन से बिल्कुल उल्टी फिलॉसफी है। अब यह बदलाव चाहे मानसिक हो या शारीरिक, यह उस व्यक्ति पर निर्भर करता है। 

यह भी पढ़ें- रोएं आने से बेकार दिखने लगा है पसंदीदा स्वेटर? घर पर ही आजमाएं ये 3 ट्रिक्स, फिर हो जाएगा ब्रांड न्यू

यह भी पढ़ें- टॉक्सिक नहीं, अब केयरिंग बन रहे हैं पुरुष; समाज के सेट रूल्स तोड़कर ऐसे बदल रहे हैं मर्दानगी की परिभाषा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।