ब्रिटिश परिवार की बहू की तस्वीर पर छिड़ा विवाद, पहले भी इन वजहों से चर्चा में रहीं Kate Middleton
इन दिनों ब्रिटिश परिवार पूरी दुनिया में चर्चाओं में बना हुआ है। दरअसल पूरा विवाद शाही परिवार की बड़ी बहू Kate Middleton को लेकर है जो पिछले तीन महीने से लोगों की नजर से गायब है। अपनी सर्जरी के लिए भर्ती होने के बाद से ही वह सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आई है। इसी बीच अब उनकी एक तस्वीर को लेकर विवाद छिड़ गया है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर में इस समय ब्रिटिश शाही परिवार सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, ब्रिटिश परिवार की बड़ी बहू की केट मिडिलटन की वजह से लगातार सुर्खियां बन रही हैं। बीते 3 महीने से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आने की बाद चर्चाएं तेज हो गई है। केट अपनी प्लान्ड एब्डोमिनल सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी। इस बारे में खुद शाही परिवार के कैनिंग्सटन पैलेस की तरफ से 17 जनवरी को जानकारी दी गई थी।
सर्जरी होने के बाद परिवार की तरफ से बयान जारी किया गया था कि केट की सर्जरी सफल हुई है और उन्हें 10 से 14 दिन अस्पताल में ही रहना पड़ेगा। इसके बाद 10 मार्च को शाही परिवार ने केट मिडिलटन की बच्चों के साथ तस्वीर साझा की। केट की इसी तस्वीर को लेकर अब विवाद बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- Loud Budgeting है पैसे बचाने का नया तरीका, जानें कैसे हो सकता है यह फायदेमंद
तस्वीर को लेकर छिड़ा विवाद
शाही परिवार की तरफ से जारी तस्वीर को कई एजेंसियों ने भी जारी किया था, लेकिन जब यह जानकारी सामने आई की फोटो एडिट की गई है तो एजेंसियों ने तस्वीर को हटा दिया। इसके बाद से ही लगातार केट और उनकी तस्वीर को लेकर विवाद जारी है। आइए जानते हैं क्या है यह विवाद और इससे पहले किन विवादों से जुड़ी रही कैथरीन एलिजाबेथ मिडिलटन-
क्या है पूरा विवाद?
पूरा विवाद एक तस्वीर को लेकर है, जो केट की सर्जरी के बाद जारी की गई। अस्पताल में भर्ती होने से लेकर सर्जरी पूरी होने तक चीजें सामान्य थी, लेकिन जब 10 मार्च को सर्जरी के बाद उनकी पहली तस्वीर सामने आई, तो इसे लेकर विवाद छिड़ गया। दरअसल, सामने आई इस तस्वीर को लेकर लोगों ने संदेह जताया कि तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है, क्योंकि इसी साल जनवरी में उन्होंने पेट की सर्जरी कराई थी। लोगों का मानना है कि तस्वीर में असली केट नहीं, बल्कि कोई और है।
क्या है वायरल तस्वीर?
सामने आई तस्वीर में केट कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रही हैं, जबकि उनके तीन बच्चे प्रिंस जॉर्ज, प्रिंसेस चार्लोट और प्रिंस लुइस उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं, लेकिन अब इस तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स इसकी प्रामाणिकता पर सवाल उठाते हुए इसे एडिटेड या आई जेनरेटेड फोटो बता रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब केट विवादों में आई हों। वह इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुकी हैं। प्रिंस हैरी की शादी में हुआ झगड़ा इन्हीं विवादों में से एक है।
केट से जुड़े विवाद
दरअसल, केट पर प्रिंस हैरी की शादी के दौरान उनकी पत्नी मेगन से झगड़ा करने का आरोप लगा था। इतना ही नहीं, साल 2015 में जब केट ने अपनी बेटी चार्लोट को जन्म दिया था, तो उसके बाद भी उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा था। दरअसल, बेटी को जन्म देने के महज 7 घंटे बाद ही वह मेकअप किए हुए सार्वजनिक तौर पर नजर आई थीं। इस पर अभिनेत्री किएरा नाइटली ने उनकी इस लुक की आलोचना करते हुए टिप्पणी की थी कि ऐसी तस्वीर सामान्य महिलाओं के दर्द और भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।
यह भी पढ़ें- शोध में पाया गया, पेट डॉग बच्चों को मन से ही नहीं तन से भी रखते हैं फिट
Picture Courtesy: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।