विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलमारी में महीनों बंद कंबल से आ रही है सीलन की बदबू? बिना ड्राई क्लीन भी कर सकते हैं साफ, फॉलो करें ये स्टेप्स

Published: Fri, 27 Nov 2026 12:01 PM (IST)

ठंड में अलमारी से निकले कंबलों से आने वाली सीलन की बदबू को घर पर ही आसानी से साफ करने के तरीके जानें।

बिना ड्राई क्लीन कंबलों को घर में धोने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

बिना ड्राई क्लीन कंबलों को घर में धोने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ठंड ने दस्तक दे दी है और सभी घरों में रजाई और कंबल निकलने लगे हैं। पर इनके साथ सबसे बड़ी परेशानी है इसमें से आने वाली सीलन की अजीब सी बदबू। अब क्योंकि इन मोटे और भारी कंबलों को वाशिंग मशीन में आसानी से नहीं धोया जा सकता, इसलिए हम ड्राई क्लीन का ऑप्शन चुनते हैं। पर इस महंगे विकल्प की जगह ऐसे कई तरीके हैं जिनकी मदद से इन्हें घर पर ही क्लीन किया जा सकता है।

आइए कंबलों को साफ करने का तरीका स्टेप-बाय-स्टेप जानते हैं:  

पहला स्टेप - लेबल चेक करें 

कंबल को घर में धोने से पहले हमेशा उसका लेबल चेक करना चाहिए ताकि उसके क्लीनिंग का सही तरीका पता चल पाए। दरअसल, बिना लेबल चेक करे उसे पानी में डाल देने पर कई बार कंबल का रंग या उसका फैब्रिक खराब हो सकता है। ऐसे में 

दूसरा स्टेप - धूल-मिट्टी झाड़ लें 

अगर कंबल पानी में डाला जा सकता है तो दूसरे स्टेप में सबसे पहले उसकी धूल-मिट्टी निकालनी है। इसके लिए कंबल को रस्सी पर डालें और हाथ से या किसी मोठे डंडे की मदद से जोर से थपथपाएं। इसके अलावा, आप बड़े ब्रश की मदद से भी धूल दूर कर सकते हैं।

तीसरा स्टेप - पानी में भिगोकर रखें 

कंबल को बिना वॉशिंग मशीन के धोने के लिए एक बड़ा सा बाथटब लें। उसे गुनगुने पानी से आधा भरकर माइल्ड डिटर्जेंट पाउडर मिलाएं। इसमें कम से कम 1 घंटे के लिए कंबल को भिगोकर रख देना है। जब उसे निकालने जाएं तो 5-6 मिनट तक हल्के हाथ से कंबल को रगड़ लें। यह तरीका उसकी धूल-मिट्टी और गंदगी को दूर करने में मदद करेगा। 

चौथा स्टेप - वॉशिंग मशीन में धोएं 

वॉशिंग मशीन में धोने की सोच रहे हैं तो पहले कंबल का साइज देख लें। पहले पानी और बहुत थोड़ी मात्रा में माइल्ड डिटर्जेंट डालकर इसे थोड़ा मिलाएं। इसके बाद कंबल डालकर धो लेना है। इस बात का ध्यान रखें कि उसे साफ करने के चक्कर में ज्यादा डिटर्जेंट न डालें, ऐसा करने से कंबल के फैब्रिक में डिटर्जेंट फंस सकता है। 

पांचवा स्टेप - सिरका और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल 

इसके अलावा, आप बिना धोए कंबल साफ करने की सोच रहे हैं तो दूसरे स्टेप के बाद सिरके और बेकिंग सोडा वाला ऑप्शन चुनें। इन दोनों के मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भरकर रखें। फिर कंबल को धूप में रस्सी पर डालकर उसपर हल्का-हल्का स्प्रे करें। इसे 4-5 घंटे तक धूप में ही सुखाएं, आप पाएंगे कि उसकी बदबू दूर हो गई है।  

छठा स्टेप - सुखाने का सही तरीका फॉलो करें 

वहीं, मशीन में धोया हुआ भारी कंबल रस्सी पर लटकाने की भूल न करें। इसे किसी सपाट ऊंची जगह पर फैलाकर डालें। हर 1 घंटे में कंबल को पलटते भी रहना है, जिससे दोनों तरफ से ठीक से सुखाया जा सके। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।