विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई आदत शुरू करने के लिए सोमवार का इंतजार क्यों? हफ्ते के बीच का दिन भी है खास

By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
Published: Fri, 27 Nov 2026 08:00 AM (IST)

हफ्ते के पहले ही दिन कोई नई चीज शुरू करना असंभव या बोरिंग महसूस हो सकता है।

नई आदतें शुरू करने के लिए सोमवार का इंतजार क्यों? (Picture Credit- AI Generated)

नई आदतें शुरू करने के लिए सोमवार का इंतजार क्यों? (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. सप्ताह के बीच में नई आदतें शुरू करने से तनाव कम होता है

  2. कार्य मोड में होने से नई शुरुआत करना अधिक आसान हो जाता है

  3. इसे एक प्रयोग के रूप में देखने से असफलता का डर कम होता है

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कोई नई डाइट शुरू करनी हो, जिम जाने का प्लान हो या फिर नई स्किल सीखनी हो, हफ्ते के पहले ही दिन ऐसा करना आपको बोझ लग सकता है। लेकिन हफ्ते के बीच का दिन जैसे बुधवार या गुरुवार यही बोझिल काम आपको प्रेरित कर सकता है। आइए जानते हैं, कैसे।

नई शुरुआत के लिए क्यों अच्छा होता है हफ्ते के बीच का दिन

  • कम तनाव महसूस होना: सप्ताह के बीच में किसी काम को शुरू करने से मंडे वाला साइकोलॉजिकल प्रेशर कम हो जाता है और आपमें काम करने का उत्साह होता है। आप ज्यादा सोचने की बजाय उस काम को करने की तरफ कदम उठाते हैं।
  • आपका वर्क मोड ऑन रहता है: सप्ताह शुरू होने के एक दो दिन बाद आपमें काम करने की गति आ जाती है। आप उसी मोड में चल रहे होते हैं, इससे आपको कुछ भी नया शुरू करने के लिए एक्स्ट्रा एनर्जी की जरूरत नहीं पड़ती। आप आसानी से से तालमेल बिठा लेते हैं।
  • एक प्रयोग की तरह लगता है: सप्ताह के बीच में कुछ भी नया शुरू करने से आपको यह डू ऑर डाई जैसी स्थिति नहीं लगती। आप इसे प्रयोग के तौर पर लेते हैं और उसमें असफल होना आपको उतना निराश नहीं करता, जितना हफ्ते के पहले दिन।
  • आपके पास रनवे होता है: चूंकि आपके काम का हफ्ता शुरू हो चुका है आपके पास पहले से ही एक रनवे होता है, जिस पर आप एक नई आदत की शुरुआत कर सकते हैं। इससे आपको दो से तीन वीकडेज मिल जाते हैं अपनी आदत को पक्का करने और एक छोटी-सी जीत का जश्न मनाने का। 

इस तरह कर सकते हैं शुरुआत

  • पहले अच्छी तरह समझें

आप अपने रूटीन में क्या शामिल करना चाहते हैं या क्या नया शुरू करना चाहते हैं उसको लेकर स्पष्ट रहें। जैसे आप ज्यादा एक्ससाइज करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले हफ्ते में ब्रिस्क वॉकिंग के लिए समय निकालें।

  • तैयारी पहले ही कर लें

आप किस आदत को अपने रूटीन में जोड़ना चाहते हैं उससे जुड़ी चीजों की तैयारी एक रात पहले ही कर लें। इससे आपके लिए वो एक्टिविटी ज्यादा आसान हो जाएगी। जैसे हेल्दी खाने की आदत शुरू करनी है तो कुछ तैयारियां पहले ही करके रख लें।

  • छोटे–छोटे कदम

चाहे आपने बुधवार को उस काम की शुरुआत की हो या फिर गुरुवार को, छोटे-छोटे कदमों से ही आगे बढ़े। यदि आपने जर्नल लिखने का सोचा है तो सबसे पहले एक दो वाक्यों के साथ शुरुआत करें।


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।