विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नचनिया डांस से बिल्कुल अलग है बिहार का ‘बक्खो-बक्खिन’, पति-पत्नी के प्रेम और नोक-झोंक के दिखाता है ये लोक नृत्य

Published: Tue, 20 Oct 2026 03:32 PM (IST)

बिहार के लोक नृत्यों में बक्खो-बक्खिन भी शामिल है, जो पति-पत्नी के बीच के प्यार और नोक-झोंक को दिखाता है।

बिहार की संस्कृति को दिखाता है बक्खो-बक्खिन नृत्य (AI Generated Image)

बिहार की संस्कृति को दिखाता है बक्खो-बक्खिन नृत्य (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार का असली डांस फिल्मी गानों पर दिखाए जाने वाले डांस और नचनिया डांस से बिल्कुल अलग है। यहां के लोक नृत्यों में बक्खो-बक्खिन शामिल है, जिसमें बिहार की असली संस्कृति देखने को मिलती है। 

इस नृत्य में पति-पत्नी के रिश्ते, गांव के आम जीवनऔर वहां की संस्कृति को दिखाया जाता है। बक्खो-बक्खिन में नृत्य के साथ-साथ नाटक को भी शामिल किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये नृत्य क्यों किया जाता है और इसकी खासियत क्या है? आइए जानें बक्खो-बक्खिन नृत्य का इतिहास। 

क्या है बक्खो-बक्खिन नृत्य?

बक्खो-बक्खिन नृत्य बारिश के मौसम यानी सावन और भादो में खासकर किया जाता है। ये नृत्य बिहार के भोजपुरी, मैथिली और मगही क्षेत्र से खास नाता रखता है और वहां की ग्रामीण लोक-परंपरा से जुड़ा हुआ है। इस नृत्य में डांस के साथ-साथ नाटक भी किया जाता है और ये सदियों से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक देखकर या सुनकर आगे बढ़ती आई है। 

इस नृत्य को हमेशा पति-पत्नी के जोड़े के रूप में पेश किया जाता है, जिसमें उनके रिश्ते, रोजमर्रा की जिंदगी और सामाजिक मुद्दों को दिखाया जाता है। 

क्यों किया जाता है बक्खो-बक्खिन?

बक्खो-बक्खिन नृत्य के जरिए पति-पत्नी अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के खट्टे-मीठे अनुभवों, प्यार, नोक-झोंक और परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियों को दर्शाते हैं। इसके अलावा, इस नृत्य के जरिए समाज की बुराइयों और कुप्रथाओं पर व्यंग्य किया जाता है। 

क्या है बक्खो-बक्खिन नृत्य की खासियत? 

बक्खो-बक्खिन में शास्त्रीय नृत्य की तरह मुश्किल मुद्राएं आदि नहीं की जाती हैं। ये डांस बहुत की सिंपल स्टेप्स के साथ किया जाता है, जिसके साथ नाटक और डायलॉग्स को भी शामिल किया जाता है।  ये नृत्य लोक धुनों पर किया जाता है। नर्तक और नर्तकियां साधारण ग्रामीण परिधान पहनते हैं, जो गांव की संस्कृति को दिखाता है। साथ ही, इस नृत्य की थीम भी कोई पौराणिक कथा या राजा-महाराजाओं से हटकर आम इंसान के जीवन से जुड़ी होती है। 

कैसे किया जाता है बक्खो-बक्खिन नृत्य?

ये नृत्य हमेशा जोड़े में किया जाता है, जिसमें पति बक्खो की भूमिका निभाता है और पत्नी बक्खिन की भूमिका निभाते हैं। कुछ जगहों पर पुरुष ही स्त्री का रूप लेकर बक्खिन की भूमिका निभाते हैं और नृत्य करते हैं। नृत्य को पारंपरिक लोकगीतों और ढोल, मंजीरा जैसे वाद्य यंत्रों की धुन पर किया जाता है।