Zinc Deficiency: जिंक की कमी से शरीर में नजर आते हैं ये लक्षण, इसकी पूर्ति के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स
Zinc Deficiency जिंक एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। इस तत्व की कमी से आप कई बीमारियों के चपेट में आ सकते हैं। इसलिए फिट और हेल्दी रहने के लिए आप अपनी डाइट में जिंक युक्त फूड्स जरूर शामिल करें।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Zinc Deficiency: सेहतमंद रहने के लिए शरीर को कई सारे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इन्हीं में से जिंक एक महत्वपूर्ण तत्व है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। जिंक की कमी से इम्यूनिटी कमजोर होती है। जिससे आप कई बीमारियों के चपेट में आ सकते है। ऐसे में इस लेख में बताएंगे कि शरीर में इस विटामिन की कमी के क्या लक्षण हैं। आप इसकी पूर्ति के लिए कौन-से फूड्स डाइट में शामिल करें।
जिंक की कमी के ये हैं लक्षण
- वजन में कमी
- मानसिक सेहत प्रभावित होता है
- बाल और त्वचा संबंधी समस्याएं
- कमजोरी महसूस होना
जिंक के क्या हैं फायदे
इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है
जिंक हमारे शरीर में टी-लिम्फोसाइट्स नामक कोशिकाओं को सक्रिय करता है, जो इम्यून सिस्टम महत्वपूर्ण हैं। ये कोशिकाएं शरीर को संक्रमण से बचाने और कैंसर से लड़ने में भी मदद करती हैं। शरीर में जिंक की कमी के कारण ये कोशिकाओं को कमजोर हो सकती हैं।
स्किन के लिए फायदेमंद
जिंक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते है, जो पिंपल्स से राहत दिलाता है । यह त्वचा को यूवी किरणों से भी बचाता है। बाजार में जिंक युक्त सनस्क्रीन उपलब्ध है, जिसका आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
जिंक मांसपेशियों के स्वास्थ्य को बनाए रखता है। यह हार्मोन, टेस्टोस्टेरोन को रिलीज करने में भी मदद करता है। यह मांसपेशियों के निर्माण में भी सहायक है।
शरीर में जिंक की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये फूड्स
अंडा
अंडे प्रोटीन का बेहतर सोर्स माना जाता है। इसके अलावा यह कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी12 और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। शरीर में जिंक की पूर्ति के लिए आप अपनी डाइट में अंडे जरूरी शामिल करें। आप अंडे से बने कई टेस्टी रेसिपीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
दही
दही सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह पाचन को बेहतर बनाने के साथ कई समस्या को दूर करने में मददगार है। दही में जिंक भरपूर होता है। यह शरीर में जिंक की कमी को पूरा करता है।
मशरूम
यह कई सारे मिनरल्स और जिंक से भरपूर होता है। इसके अलावा मशरूम में कैल्शियम, प्रोटीन, पोटैशियम और कई तत्व पाए जाते हैं। मशरूम इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है।
पालक
पालक जिंक का बेहतरीन सोर्स है। इसके नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारी, मोटापा और डायबिटीज की समस्या को कम कर सकते हैं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik