Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Zinc Deficiency: शरीर में जिंक की कमी होने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण, इन फूड्स को बनाएं डाइट का हिस्सा

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 25 Jan 2023 02:42 PM (IST)

    Zinc Deficiency शरीर में जिंक की कमी होने पर कई तरह के लक्षण नजर आते हैं। अचानक से वजन में कमी समेत कई समस्याएं हो सकती हैं। शरीर में जिंक की कमी को द ...और पढ़ें

    Hero Image
    Zinc Deficiency: शरीर में जिंक की कमी होने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Zinc Deficiency: स्वस्थ रहने के लिए सभी पोषक तत्व जरूरी होते हैं। शरीर में किसी भी विटामिन की कमी हो जाती है, तो आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। अगर शरीर में जिंक की कमी होती है, तो आप कई तरह के सेहत संबंधी समस्या से परेशान हो सकते हैं। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, जिससे आप कई तरह के संक्रमण से बच सकते हैं। आइए जानते हैं, शरीर में जिंक की कमी के क्या लक्षण होते हैं और किन फूड आइटम्स से शरीर में इसकी पूर्ति कर सकते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शरीर में जिंक की कमी होने पर नजर आते हैं ये लक्षण

    - अचानक से वजन कम हो जाना।

    - खाना बेस्वाद लगता है।

    -स्किन संबंधित समस्या।

    - तेजी से बाल झड़ना।

    - घाव देरी से भरना।

    - ज्यादा कमजोरी महसूस होना।

    शरीर में जिंक की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये फूड्स

    1.मूंगफली खाएं

    मूंगफली में जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा यह आयरन, विटामिन-ई, पोटैशियम, फाइबर, आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

    2.दही का सेवन करें

    शरीर में जिंक की कमी को दूर करने के लिए नियमित रूप से दही का सेवन कर सकते हैं। दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, साथ ही कई बीमारियां से बचाने में मदद करते हैं।

    3.अंडे खाएं

    अंडे प्रोटीन का रिच सोर्स माना जाता है। साथ ही, यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आप अंडे का सेवन कर शरीर में जिंक की कमी को दूर कर सकते हैं।

    4.खाने में लहसुन शामिल करें

    लहसुन में जिंक अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसमें आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। शरीर में जिंक की कमी को दूर करने के लिए खाने में नियमित रूप से लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik