25 की उम्र में भी दिखने लगेंगे 40 के! अगर समय रहते नहीं बदलीं उठने-बैठने और खानपान से जुड़ी ये बुरी आदतें
लोग महंगे क्रीम और ट्रीटमेंट से जवान दिखना चाहते हैं, लेकिन बूढ़ा दिखने कि असली वजह हमारी डेली की गलत आदतें हैं।

समय से पहले बूढ़ा बना रही हैं ये आदतें (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल लोग अपनी उम्र बढ़ने से नहीं, बल्कि जल्दी बूढ़ा दिखने से ज्यादा परेशान हैं। महंगे स्किनकेयर, डाइट प्लान और फिटनेस रूटीन अपनाने के बावजूद अगर आपकी कुछ डेली की आदतें गलत हैं, तो ये सारी मेहनत बेकार हो सकती है।
समय से पहले बूढ़ा बना रही हैं ये आदतें
इन्हीं में से एक है 8 घंटे तक लगातार बैठे रहना, जिसे कई एक्सपर्ट्स स्मोकिंग जितना खतरनाक मानते हैं। तो आइए जानते हैं अन्य आदतों के बारे में:
लंबे समय तक बैठे रहना
इससे ब्लड सर्कुलेशन धीमा होता है, मेटाबॉलिज्म गिरता है और शरीर में फैट जमा होने लगता है।
नींद की कमी
पर्याप्त नींद न लेने से स्किन की रिपेयर प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिससे झुर्रियां और डलनेस बढ़ती है।
ज्यादा चीनी का सेवन
शुगर स्किन के कोलेजन को नुकसान पहुंचाती है, जिससे एजिंग तेजी से होती है।
कम पानी पीना
डिहाइड्रेशन से स्किन रूखी, बेजान और थकी हुई दिखने लगती है।
लगातार तनाव लेना
स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने से शरीर जल्दी बूढ़ा होने लगता है और मानसिक थकान भी बढ़ती है।
धूप से बचाव न करना
सनस्क्रीन न लगाने से यू वी किरणें स्किन को नुकसान पहुंचाकर झुर्रियां और दाग-धब्बे बढ़ाती हैं।
जंक और प्रोसेस्ड फूड खाना
इससे शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिलता और सेल्स जल्दी डैमेज होते हैं।
फिजिकल एक्टिविटी की कमी
एक्सरसाइज न करने से शरीर ढीला, कमजोर और एनर्जीलेस हो जाता है।
स्क्रीन टाइम ज्यादा होना
मोबाइल और लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल आंखों और नींद दोनों को प्रभावित करता है।
खुश न रहना और सोशल कनेक्शन कम होना
हंसी और पॉजिटिव माहौल की कमी भी एजिंग को तेज कर देती है।
कैसे करें सुधार?
हर 30–40 मिनट में उठकर थोड़ा चलें, दिन में कम से कम 20–30 मिनट एक्सरसाइज या योग करें, संतुलित आहार लें और भरपूर पानी पिएं। साथ ही, स्ट्रेस कम करने के लिए मेडिटेशन या अपनी पसंद की एक्टिविटीज में समय बिताएं। आपकी छोटी-छोटी अच्छी आदतें ही आपको लंबे समय तक जवान, फिट और खुशहाल बनाए रख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- 100-150 रुपये के सस्ते सनग्लासेज कहीं आंखों के लिए न बन जाएं मुसीबत, खरीदने से पहले ध्यान रखें ये जरूरी बातें
यह भी पढ़ें- क्या गुस्से में सचमुच फट सकती है सिर की नस? समझिए कैसे अचानक तनाव लेना दिमाग के लिए है खतरे की घंटी
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।
